फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Speculation on making Sumitra Mahajan as Maharashtra Governor

MP Politics: सुमित्रा महाजन को राज्यपाल बनाने की अटकलें, ताई ने कहा- मुझसे तो किसी ने कुछ पूछा ही नहीं

Sun, 30 Oct 2022 07:02 PM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 30 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

रविवार को महाराष्ट्र से खबरें आई कि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को राज्यपाल बनाया जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सुमित्रा महाजन ने अमर उजाला से बातचीत में इन खबरों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
Speculation on making Sumitra Mahajan as Maharashtra Governor
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा की पूर्व स्पीकर और इंदौर से आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन को राज्यपाल बनाने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के लोकार्पण में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे, तब उन्होंने सुमित्रा महाजन से बातचीत की थी। तब से उनकी राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ गई हैं। इंदौर से जुड़े मामलों में भी वह बैठकें ले रही हैं। खुलकर बोल रही हैं। इस बीच, रविवार को अटकलों का बाजार गरमा गया कि उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। फिर तो जैसे बधाइयों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी जाने लगीं। हालांकि, सुमित्रा महाजन ने इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मुझसे तो किसी ने पूछा नहीं, यह बातें न जाने कहां से आ गई है।  

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उम्र के मापदंड के आधार पर सुमित्रा ताई को टिकट नहीं दिया। इसके बाद तो कई बार उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं सामने आई हैं। रविवार को कुछ राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की सूची जारी होने वाली है, यह खबरें थी। इसके बाद महाजन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल पडी। महाजन समर्थकों ने फेसबुक, ट्विटर पर उन्हें बधाई संदेश तक भेज दिए। खुद सुमित्रा महाजन ने किसी भी तरह की जिम्मेदारी दिए जाने से इनकार किया है। अमर उजाला से बातचीत में ताई ने कहा कि मेरे पास किसी का फोन नहीं आया। लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि ताई आप राज्यपाल बन गई क्या? लेकिन जो राज्यपाल बनाने का फैसला लेते हैं, उनकी तरफ से मुझसे इस बारे में अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई।  
विज्ञापन


पहले भी राज्यपाल बनाने की बात उठी थी
छह माह पहले भी ताई को महाराष्ट्र और गोवा का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चली थी। दरअसल, ताई महाराष्ट्र के कोंकण के चिपलूण गांव की है। मुबंई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में उनके रिश्तेदार रहते हैं। जानकारों का कहना है कि ताई लोकसभा स्पीकर रह चुकी हैं। यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक हैं। इसके बाद उन्हें राज्यपाल का पद नहीं दिया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताई ने कहा- मुझे किसी ने नहीं पूछा
ताई को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चलने के बाद अमर उजाला ने खुद उनसे इस बारे में चर्चा की। इस पर ताई ने कहा कि इस बारे में उनसे अभी तक किसी ने कुछ नहीं पूछा। दिल्ली से भी इस बारे में कोई फोन आने की बात से उन्होंने इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें मुझे यह जिम्मेदारी देनी है, उन्हें तो पूछ लेने दो। अभी तो कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed