{"_id":"6882585cd4fe6e7bc90bd567","slug":"shravani-amavasya-krishna-guruji-performed-small-rudrabhishek-with-mahakal-bhasma-aarti-water-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी अमावस्या: कृष्णा गुरुजी ने महाकाल भस्म आरती जल से किया लघु रुद्राभिषेक, पितृ तृप्ति को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी अमावस्या: कृष्णा गुरुजी ने महाकाल भस्म आरती जल से किया लघु रुद्राभिषेक, पितृ तृप्ति को समर्पित
Thu, 24 Jul 2025 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:29 PM IST
सार
Shravani Amavasya: इस विशेष अवसर पर लघु रुद्राभिषेक में पंचामृत, श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से लाए गए काले तिल तथा महाकाल की भस्म आरती जल से “हरि ॐ जल” का उपयोग किया गया। इंदौर, दिल्ली, पूना, फरीदाबाद, गुड़गांव सहित देशभर के अलावा विदेशों से भी कई श्रद्धालु इस आयोजन से जुड़े।
विज्ञापन
कृष्णा गुरुजी ने महाकाल भस्म आरती जल से किया लघु रुद्राभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण मास की अमावस्या तिथि पर इंदौर के पितृ पर्वत स्थित पित्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। पवित्र तिथि पर आयोजित विशेष लघु रुद्राभिषेक कार्यक्रम में देश–विदेश से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पितरों की तृप्ति और विश्व की शांति के लिए सामूहिक साधना रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार का अग्रणी राज्य बनाएंगे
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्णा गुरुजी के सान्निध्य में पितृ प्राणायाम से हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को पितृ ऊर्जा से जुड़ने का गहन अनुभव प्रदान किया। इसके बाद आचार्य सचिन व्यास जी और 11 विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक विधियों के अनुसार लघु रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
विज्ञापन
महाकाल की भस्म आरती जल से रचा गया विशेष अभिषेक
इस विशेष अवसर पर लघु रुद्राभिषेक में पंचामृत, श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से लाए गए काले तिल, तथा महाकाल की भस्म आरती जल से “हरि ॐ जल” का उपयोग किया गया। इंदौर, दिल्ली, पूना, फरीदाबाद, गुड़गांव सहित देशभर के अलावा विदेशों से भी कई श्रद्धालु इस आयोजन से जुड़े। कई भक्तों ने कोरियर के माध्यम से काले तिल भेजकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। यह भावना इस बात की मिसाल बनी कि पितरों के प्रति श्रद्धा न सीमाओं में बंधती है, न दूरियों में।
यह भी पढ़ें- MP News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को रायसेन आएंगे, रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन करेंगे
श्रावणी एकादशी पर होगा काले तिलों का रोपण
कार्यक्रम के समापन पर कृष्णा गुरुजी ने घोषणा की कि इस अवसर पर एकत्रित काले तिलों को आगामी श्रावणी एकादशी पर पितृ पर्वत पर रोपा जाएगा। कार्यक्रम की सफलता में महेश दलोदरा एवं पितृ पर्वत कमेटी का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
