{"_id":"657add8bc1a94e660b06445b","slug":"shops-selling-meat-and-fish-without-permission-closed-after-cm-mohan-yadav-order-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Action: बिना अनुमति मांस मछली बेचने वालों की दुकान बंद करवाई, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Action: बिना अनुमति मांस मछली बेचने वालों की दुकान बंद करवाई, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी
Thu, 14 Dec 2023 04:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:18 PM IST
सार
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav ने आदेश दिया है कि बिना अनुमति खुले में मांस मछली बेचने पर प्रतिबंध रहेगा, इसके बाद निगम अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमआर 9 और अन्य क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव CM Mohan Yadav के आदेश के बाद इंदौर में नगर निगम के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांस मछली Meat, Fish and Nonveg बेचने वालों की कई दुकानें हटा दी हैं। अलग अलग क्षेत्रों में हुई कार्ऱवाई के तहत कई दुकानों को हटाया गया और कई दुकानों का सामान भी जप्त किया गया है। Indore के निपानिया और एमआर 9 से शुरू हुई कार्रवाई के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों का दल शहर के कई क्षेत्रों में चेतावनी देने के लिए पहुंचा।
कई दुकानदारों को समझाया है
निगम के बीट प्रभारी ऋषि कुमार ने कहा कि दुकानदारों को समझाया गया है कि आगे से दुकानों को पूरी तरह ढांककर रखें। किसी भी स्थिति में यदि कोई भी दुकानदार खुले में बिना अनुमति के मांस मछली बेचता मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
फुटपाथ पर कब्जे के साथ गंदगी भी हो रही
ऋषि कुमार ने कहा कि एमआर 9 और अन्य क्षेत्रों में जहां पर भी इस तरह की अवैध दुकानें हैं वहां पर कार्ऱवाई की जा रही है। इन दुकानदारों की वजह से फुटपाथों पर भी कब्जे हो गए हैं। इस तरह की दुकानों की वजह से आसपास सभी जगह गंदगी रहती है और सड़कों पर जाम भी लगता है। आवारा कुत्ते और अन्य जानवर भी क्षेत्र में गंदगी फैलाते हैं।