Indore News: शिर्डी की नई उड़ान 26 मार्च से, लेकिन सुबह के बजाए दोपहर की उड़ान , वापसी भी सवा घंटे बाद
इंदौर से शिर्डी और उदयपुर बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। गर्मी की छुटि्टयों के कारण दोनों उड़ानों को अच्छा समर्थन मिलेगा। उड़ानें रोज संचालित होगी, लेकिन शिर्डी जाने की उड़ान का समय सुबह होना चाहिए,ताकि सुबह यात्री शिर्डी जाकर शाम तक लौट सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंटर शेड्यूल में इंदौर को चार नई उड़ानें मिली है। इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए नई उड़ान 26 मार्च से शुरू हो रही है लेकिन शिर्डी उड़ान का समय गलत रखा गया है। यह उड़ान दोपहर दो बजे यात्रियों को शिर्डी उतारेगी, जबकि सवा घंटे बाद ही शिर्डी से इंदौर की उड़ान होगी, यदि यात्री सुबह दर्शन कर शाम तक शिर्डी से लौट नहीं पाएंगे। उड़ान के समय को देखकर लग रहा है कि शिर्डी उड़ान को बेहतर प्रतिसाद नहीं मिल पाएगा, क्योकि सड़क मार्ग से भी यात्री दो दिन में शिर्डी जाकर लौट आते है।
इंदौर से दोनों शहरों के लिए अब रोज उड़ान की सुविधा मिलेगी, लेकिन यात्रियों की तरफ से ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिल पाएगा।ढाई साल पहले शिर्डी और उदयपुर के लिए इंदौर से सीधी उड़ानें संचालित होती हो रही थी। लॉकडाउन के बाद दोनों शहरों के लिए उड़ानें बंद हो गई थी। इंदौर से काफी लोग शिर्डी दर्शन के लिए जाते हैं।
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एमपी चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से शिर्डी और उदयपुर बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। गर्मी की छुटि्टयों के कारण दोनों उड़ानों को अच्छा समर्थन मिलेगा। उड़ानें रोज संचालित होगी, लेकिन शिर्डी जाने की उड़ान का समय सुबह होना चाहिए,ताकि सुबह यात्री शिर्डी जाकर शाम तक लौट सके। पहले भी शिर्डी के लिए इंदौर से उड़ान थी, लेकिन बाद में उसे कंपनी ने बंद कर दिया था।
तीन से साढ़े चार हजार रुपये किराया
70 से ज्यादा यात्री संख्या वाले विमान शिर्डी अौर उदयपुर शहरों के लिए उड़ेंगे। किराया तीन से साढ़े चार हजार रुपये तक रहेगा। इस बार समर शेड्यूल में इंदौर से इन दो शहरों के अलावा सूरत अौर राजकोट के लिए भी नई उड़ान मिलेगी।
ये होगा उड़ानों का शेड्यूल
शिर्डी उड़ान
शिर्डी की उड़ान दोपहर 12.25 बजे इंदौर से रवाना होकर 2 बजे शिर्डी जाएगी। शिर्डी से 3.35 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे इंदौर आएगी।
उदयपुर उड़ान
इंदौर से उदयपुर के लिए उड़ान शाम 5.20 बजे रवाना होगी, जो शाम 6.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी, जबकि उदयपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर 7.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।
