फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   serving alcoholic beverages before 21 years of age Restaurant Association action

Indore news: 21 साल से पहले मादक पेय पदार्थ देने पर होगी कड़ी कार्रवाई, रेस्टोरेंट एसोसिएशन रखेगा नजर

Thu, 20 Jun 2024 12:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 20 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन का इंदौर चैप्टर शुरू, बच्चों में बढ़ रही नशे की समस्या को रोकने के लिए रेस्टोरेंट्स को करेंगे जागरूक। 

विज्ञापन
serving alcoholic beverages before 21 years of age Restaurant Association action
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) जल्द ही इंदौर में अपने उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इस कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए एसोसिएशन ने एक खास इंट्रोडक्शन इवेंट में अपने 'सिप स्मार्ट' कैम्पेन के सफल शुभारंभ की घोषणा की और बताया कि जल्द ही नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का इंदौर चैप्टर लॉन्च किया जाएगा। मैरियट होटल में आयोजित इस इवेंट में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर कोर कमेटी के सदस्यों के साथ साथ शहर के रेस्टोरेंट मालिक और क्षेत्र में विशेष रूप से काम करने वाले लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर व भोपाल चैप्टर के चैप्टर हेड अभिषेक बाहेती ने कहा कि पिछले 41 सालों से नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) भारतीय रेस्टोरेंट उद्योग की आवाज है। यह पांच लाख से अधिक रेस्टोरेंट्स के हितों के लिए काम करता है। भारतीय रेस्टोरेंट उद्योग के प्रमुख संघ के रूप में, एनआरएआई भारतीय खाद्य सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने और मजबूत करने का लक्ष्य रखता है। एनआरएआई का लक्ष्य भारतीय रेस्टोरेंट उद्योग को निरंतर विकास की ओर ले जाना है। जल्द ही नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर की शुरुआत होगी, हम फूड हब के रूप में स्थापित इस शहर में रेस्टोरेंट मालिक और लोगों के स्वाद और सेहत के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन

 

इस खास मौके पर एक अनूठी और अत्यंत महत्वपूर्ण पहल करते हुए नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर द्वारा 'सिप स्मार्ट' कैम्पेन की भी शुरुआत की है। इस कैम्पेन का उद्देश्य लोगों को जिम्मेदारी और सावधानी के साथ मादक पेय पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक करना है। अभिषेक बाहेती ने बताया कि 21 साल से पहले मप्र में मादक पेय पदार्थों पर पाबंदी है और हमने सख्ती के साथ सभी को इसका पालन करने के लिए कहा है। यदि कोई भी इसमें लापरवाही करता है तो एसोसिएशन भी इस पर नजर रखेगा और कार्रवाई की जाएगी। हम चाहते हैं कि बच्चों में बढ़ते नशे की समस्या को कम किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई अधिकारी पहुंचे

इस इंट्रोडक्शन इवेंट में विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन से स्वतंत्र कुमार सिंह कमिश्नर जीएसटी एवं वेट, मनोज कुमार श्रीवास्तव एडिशनल कमिश्नर पुलिस इंदौर, मनीष खरे सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मौजूद रहे। इनके साथ नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट प्रणव रुंगटा, रेस्टोरेंट बिजनेस में प्रसिद्ध नाम प्रियांक सुखीजा एवं सेक्रेटरी जनरल प्रकुल कुमार, के साथ साथ इंदौर व भोपाल चैप्टर के चैप्टर हेड अभिषेक बाहेती, इंदौर के को-चैप्टर हेड सपन अरोरा, सेक्रेटरी गर्वित अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी श्रीकांत सिंह, ट्रेजरर दीपेश मोटवानी एवं जॉइंट ट्रेजरर कमलेश कुकरेजा ने चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed