{"_id":"6516d4efac469d8daa04d896","slug":"sensational-murder-in-indore-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक का गला काटने के बाद उसकी आंखें फोड़ीं फिर सिर भी पत्थर से कुचल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड: युवक का गला काटने के बाद उसकी आंखें फोड़ीं फिर सिर भी पत्थर से कुचल दिया
Fri, 29 Sep 2023 07:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 29 Sep 2023 07:24 PM IST
सार
एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। अनुमान है कि जिन लोगों से युवक की लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। गला काटने के बाद उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं और फिर उसका सिर भी पत्थर से कुचल दिया गया।
क्षेत्र के लोगों से चल रहा था विवाद
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। द्वारकापुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि तालाब के पास पर एक खून से सनी लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सुनील है जो ताला चाबी बनाने का काम करता था। जानकारी मिली है कि क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पहचान छुपाने के लिए सिर पत्थर से कुचला
आरोपियों ने युवक की हत्या के लिए पहले उसका गला रेत दिया और फिर उसकी आंखें फोड़ दीं। इसके बाद हत्यारों ने उसका सिर भी पत्थर से कुचल दिया। हत्यारों ने इसलिए ऐसा किया ताकि युवक की पहचान नहीं की जा सके। हालांकि जब सुबह क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। मृतक की तीन बहन और चार भाई हैं। पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतल और अन्य सामान भी पुलिस को मिला है। ऐसी संभावना है कि युवक जिन लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था उन्होंने ही इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया है। अनुमान है कि जिन लोगों से युवक की लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया है।