फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   School bus gate opened, student fell, driver-conductor not found, permit canceled

Indore:स्कूल बस का गेट खुला, छात्र गिरी,ड्रायवर-कंडक्टर को पता नहीं चला, परमिट निरस्त

Mon, 26 Jun 2023 10:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Jun 2023 10:09 PM IST
सार

घटना राजीव गांधी चौराहा पर हुई। मोड पर अचानक बस का इमरजेंसी गेट खुल गया और बस में सवार प्रियांशी चौरसिया सड़क पर गिर गई। बस 100 फीट तक आगे बढ़ गई, लेकिन ड्रायवर को छात्रा के गिरने का पता नहीं चला।

विज्ञापन
School bus gate opened, student fell, driver-conductor not found, permit canceled
इस बस से छात्रा गिरी थी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें पांच साल पहले हुए डीपीएस बस हादसे के बाद भी स्कूल संचालकों ने सबक नहीं लिया है और पर्याप्त सुरक्षा के बगैर स्कूल बसों का संचालन हो रहा है। इसकी कीमत सोमवार को क्वीन्स काॅलेज की छात्रा को चुकाना पड़ी। एक टर्न पर स्कूल बस का इमरजेंसी गेट खुल गया और उसके पास खड़ी एक दस साल की छात्रा बस से सड़क पर गिर पड़ी।लापरवाह बस ड्रायवर और कंडक्टर को छात्रा के गिरने का पता नहीं चला। जब बस में सवार अन्य बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया, तब जाकर बस रोकी गई।

विज्ञापन

घटना राजीव गांधी चौराहा पर हुई। काॅलेज की बस यहां स्टाॅप पर और फिर तेज रफ्तार में आगे बढ़ी। मोड पर अचानक बस का इमरजेंसी गेट खुल गया और बस में सवार प्रियांशी चौरसिया सड़क पर गिर गई। बस 100 फीट तक आगे बढ़ गई, लेकिन ड्रायवर को छात्रा के गिरने का पता नहीं चला। बस से गिरने के कारण छात्रा के दोनो पैरों में चोट आई है,हालांकि इस मामले में छात्रा के माता पिता ने स्कूल प्रबंधन या पुलिस में शिकायत नहीं की है। 

विज्ञापन

खराब दरवाजा था बस का

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर इलैया राजा ने अफसरों को स्कूल भेजा। बस की जांच के दौरान अफसरों ने पाया कि बस का इमरजेंसी गेट खराब था। बस में जरुरत से ज्यादा बच्चों को ले जाया जा रहा था। बस की क्षमता 33 थी,जबकि 35 छात्राअेां को बस में बैठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जो छात्रा बस से गिरी, उसके बैठने की जगह भी नहीं थी, वह बस में खड़ी थी और गेट खुलने के कारण गिर गई। जांच के बाद बस का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। परमिट और ड्रायवर का लाइसेंस भी सस्पेंंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed