फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Sarika's songs gave a memorable evening, Prasanna reminded Rafi

Indore: सारिका के गीतों ने दी यादगार शाम ,प्रसन्ना ने दिलाई रफी की याद

Wed, 04 Jan 2023 02:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 04 Jan 2023 02:41 PM IST
सार

नए साल पर संगीत रसिकों के लिए मंगलवार को सुरों की दावत दी गई। गायिका सारिका सिंह और प्रसन्न राव ने रवींद्र नाट्यगृह मेें संगीत निशा में 70 से लेकर 90 के दशक के गीतों को पेश किया।

विज्ञापन
Sarika's songs gave a memorable evening, Prasanna reminded Rafi
गायिका सारिका सिंह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, आशा भौसले, मो.रफी  के कालजई गीतों से सजी  महफिल  यादगार रही।सर्द रात में  मंगलवार को रवींद्र नाट्य गृह पुराने गीतों का  गरमाहट बनी रही। इंदौर के बाद मुबंई में अपनी पहचान बनाने वाली सारिका सिंह ने मंच पर आमद दी और गीत तेरे साज का तेरी ही आवाज हूँ से शुरुआत की।
विज्ञापन

फिर एक के बाद एक अलग अलग मूड के गीत सारिका ने  गाए। दूरी न रहे कोई तुम इतने करीब आओ..गीत ने तालियां बटोरी, तो एक प्यार का नगमा है...गीत के शब्दों में खुद की जिंदगी खोज रहे थे।  रोज रोज आँखों तले... सारिका ने अलग अंदाज में पेश किया। इस गीत में संगत कलाकार ने बांसूरी भी बढि़या बजाई। 

विज्ञापन

Sarika's songs gave a memorable evening, Prasanna reminded Rafi
पुराने नगमों का सुनने लिए पूरा हाॅल भर गया। - फोटो : amar ujala digital

चार गीत लगातार गाए
सारिका ने एक के बाद एक चार गीत गाए, फिर प्रसन्न राव ने के मेरा प्रेम पत्र पढ़कर.... गीत के साथ मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अकेेले है चले अाअो, जहां हो...गीत को उन्होंने अलग अंदाज में गाया। उन्होंने भी रफी के एक से बढ़ कर एक गीत पेश कर समां बांध दिया।
फिर सारिका और  प्रसन्न राव ने कुछ डूएट गीत भी गाए। अभिषेक गावड़े की अगुवाई में सजी इस महफ़िल में करीब 26 से ज्यादा गीत परोसे गए। कुछ दर्द भरे नगमों से भी श्रोता रूबरू हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता जीतू जिराती, जयंत भिसेे, चंदू राव शिंदे,नीरज गोयल,अवधेश दवे,संजीव गवते, जिंतेंद्र भंडिया भी मौजूद थे। सुरों से सजी शाम का संचालन संजय पटेल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed