Indore: सारिका के गीतों ने दी यादगार शाम ,प्रसन्ना ने दिलाई रफी की याद
नए साल पर संगीत रसिकों के लिए मंगलवार को सुरों की दावत दी गई। गायिका सारिका सिंह और प्रसन्न राव ने रवींद्र नाट्यगृह मेें संगीत निशा में 70 से लेकर 90 के दशक के गीतों को पेश किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिर एक के बाद एक अलग अलग मूड के गीत सारिका ने गाए। दूरी न रहे कोई तुम इतने करीब आओ..गीत ने तालियां बटोरी, तो एक प्यार का नगमा है...गीत के शब्दों में खुद की जिंदगी खोज रहे थे। रोज रोज आँखों तले... सारिका ने अलग अंदाज में पेश किया। इस गीत में संगत कलाकार ने बांसूरी भी बढि़या बजाई।
चार गीत लगातार गाए
सारिका ने एक के बाद एक चार गीत गाए, फिर प्रसन्न राव ने के मेरा प्रेम पत्र पढ़कर.... गीत के साथ मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अकेेले है चले अाअो, जहां हो...गीत को उन्होंने अलग अंदाज में गाया। उन्होंने भी रफी के एक से बढ़ कर एक गीत पेश कर समां बांध दिया।
फिर सारिका और प्रसन्न राव ने कुछ डूएट गीत भी गाए। अभिषेक गावड़े की अगुवाई में सजी इस महफ़िल में करीब 26 से ज्यादा गीत परोसे गए। कुछ दर्द भरे नगमों से भी श्रोता रूबरू हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता जीतू जिराती, जयंत भिसेे, चंदू राव शिंदे,नीरज गोयल,अवधेश दवे,संजीव गवते, जिंतेंद्र भंडिया भी मौजूद थे। सुरों से सजी शाम का संचालन संजय पटेल ने किया।
