फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Samandar Patel returns home, left Scindia faction, joined Congress

Indore: सिंधिया के साथ भाजपा में गए समंदर पटेल की घर वापसी, जावद से मांगेंगे कांग्रेस का टिकट

Fri, 11 Aug 2023 03:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 11 Aug 2023 03:46 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थकों में से एक समंदर पटेल उनके साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे जावद विधानसभा से कांग्रेस का टिकट मांग सकते हैं।  

विज्ञापन
Samandar Patel returns home, left Scindia faction, joined Congress
समंदर पटेल ने फेसबुक पर अपनी डीपी बदली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाने वाले समंदर पटेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की शरण ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में रहकर वे कार्यकर्ताओं की मदद नहीं कर पा रहे थे। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और उनके समर्थकों की वजह से जनता परेशान है। माना जा रहा है कि वह नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 2018 में उन्होंने इसी सीट पर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और पार्टी के उम्मीदवार को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। 18 अगस्त को विधिवत तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे।

विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया जब 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, तब समंदर पटेल भी उनके साथ ही सत्ताधारी पार्टी में आए थे। इसके बाद उन्होंने कई बार उपेक्षा की शिकायत की। अब चुनावों से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर पुरानी पार्टी में शरण ली है। खास बात यह है कि 2018 में उन्होंने जावद में निर्दलीय चुनाव लड़कर 30 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। नतीजा यह निकला कि भाजपा का उम्मीदवार जीत गया और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

भाजपा पर लगाए आरोप
इंदौर में रहने वाले पटेल ने कहा कि वे भाजपा में रहकर कार्यकर्ताअेां की मदद नहीं कर पा रहे थे। कार्यकर्ता उनके पास आते थे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ता था। उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था। मंत्री (अेाम प्रकाश सकलेचा) और उनकी चांडाल-चौकड़ी (समर्थक) से जावद की जनता और कार्यकर्ता परेशान है। मंत्री सिर्फ अपने कुछ समर्थकों के ही घर भर रहे हैं। उनके खिलाफ शिकायत करने पर ऊपर से लेकर नीचे तक सुनवाई नहीं होती। वे खुद के विधानसभा क्षेत्र में एक उद्योग नहीं लगा पाए। अब मैं कांग्रेस के साथ मंत्री सकलेचा से लोहा लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या टिकट का आश्वासन मिला है?
क्या कांग्रेस ने जावद के टिकट का आश्वासन दिया है, जो समंदर पटेल ने पार्टी बदली है? इस सवाल पर उन्होंने गोल-मोल जवाब ही दिया। उन्होंने कहा कि टिकट का फैसला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। मुझे मौका मिला तो पूरी दमदारी से लडूंगा। 


फेसबुक पर लौटी कांग्रेस वाली तस्वीर
समंदर पटेल ने भाजपा छोड़ने के साथ ही फेसबुक पर अपनी डीपी बदल दी है। अब वहां कांग्रेस के तिरंगे और चुनाव चिह्न के साथ उनकी तस्वीर लगी है। बताया गया कि वे 18 अगस्त को कांग्रेस की विधिवत सदस्यता लेंगे। उनकी वॉट्सएप डीपी पर भी अब कांग्रेस का चुनाव चिह्न नजर आ रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed