फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   RSS gathering in Indore: Speakers state that certain forces are attempting to alter the mindset of society.

इंदौर में आरएसएस का एकत्रीकरण: वक्ताओं ने कहा- कुछ शक्तियां समाज के विचार बदलने का प्रयास कर रही हैं

Wed, 28 Oct 2026 07:50 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 28 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में  संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा स्वयंसेवकों के परिश्रम की यात्रा है। अब संघ का लक्ष्य राष्ट्रीय विचार के अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

विज्ञापन
RSS gathering in Indore: Speakers state that certain forces are attempting to alter the mindset of society.
डेली कॉलेज में आयोजित एकत्रीकरण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन पर इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित एकत्रीकरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस मौके पर संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने कहा कि कुछ शक्तियां समाज को आंदोलित करने का प्रयास कर रही हैं। वे समाज के विचारों को बदलने की कोशिश कर रही हैं। हमें देश में राष्ट्रीय विचार का इकोसिस्टम बनाना होगा। इसके लिए अपनी व्यवस्थाएं खड़ी करनी होंगी। विकसित भारत के लिए समाज के मन को अनुकूल बनाना होगा।

लिमये ने कहा कि संघ की 100 वर्षों की यात्रा स्वयंसेवकों के परिश्रम और पराक्रम की यात्रा है। हमें इन 100 वर्षों का मूल्यांकन करना जरूरी है। इन वर्षों में शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण किया गया। स्वयंसेवकों में समर्पण का भाव विकसित किया गया। लिमये ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय 45 दिनों में हमने 14 करोड़ परिवारों से संपर्क किया, यानी देश की 50 प्रतिशत आबादी तक पहुंचे। अब हमें देश के शत-प्रतिशत समाज तक पहुंचना है। संघ के विचार को स्वयंसेवकों तक सीमित रखने के बजाय समाज में विमर्श का वातावरण बनाना होगा। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार और विषमता जैसी कई चुनौतियां 
उन्होंने कहा कि समाज में कई समस्याएं और चुनौतियां हैं। विषमता, भ्रष्टाचार और तलाक जैसी समस्याएं हैं, तो मतांतरण, अलगाववाद के प्रभाव और सीमावर्ती इलाकों में जनसंख्या परिवर्तन जैसी चुनौतियां भी हैं। इनसे निपटने के लिए केवल शासन के भरोसे नहीं रहा जा सकता। समाज को भी आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई संस्थाएं संघ से जुड़ना चाहती हैं। इसके लिए समन्वय करना होगा। हमें अपनी कार्यशैली में भी बदलाव लाना होगा। देश में मूल्य-आधारित व्यवस्थाएं स्थापित करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए समाज की सक्रियता बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासन सबसे बड़ी विशेषता : शाह 
उद्योगपति प्रकाश शाह ने कहा कि संघ की सबसे बड़ी विशेषता उसका अनुशासन, संगठन और समाज को जोड़ने का प्रयास है। राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छे विचार और काम करने की लगन जरूरी है। संघ यह भूमिका बखूबी निभा रहा है। 


इंदौर और महू के स्वयं सेवक शामिल हुए
कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संघचालक प्रकाश शास्त्री और इंदौर विभाग के संघचालक डॉ. मुकेश मोढ़ भी मौजूद थे।मालवा प्रांत के इस एकत्रीकरण में इंदौर के अलावा महू के भी स्वयंसेवक शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने व्यायाम योग का प्रदर्शन किया और चरैवेति चरैवेति सामूहिक गीत भी गाया। कार्यक्रम में शताब्दी वर्ष के दौरान हुए आयोजनों की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed