{"_id":"64760a46a09ae784720c2c47","slug":"road-safety-traffic-rules-helmet-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को वापस घर भेजा, हेलमेट लगाकर लौटे, हमेशा पहनने का वादा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को वापस घर भेजा, हेलमेट लगाकर लौटे, हमेशा पहनने का वादा किया
Tue, 30 May 2023 08:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 30 May 2023 08:07 PM IST
सार
हेलमेट जागरूकता रोको-टोको अभियान के आठवें सप्ताह में गुमास्ता नगर पहुंची यातायात प्रबंधन पुलिस, रहवासी संघ पदाधिकारी, पार्षद, सहित वरिष्ठजन ने वाहन चालकों से हेलमेट धारण करने के लिए अनुरोध किया
विज्ञापन
हेलमेट का महत्व समझाया
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के आठवें सप्ताह में गुमास्ता नगर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। यातायात प्रबंधन की टीम सुबह 8:30 बजे गुमास्ता नगर एकत्रित हुई। टीम को एसीपी अजीत सिंह चौहान, निरीक्षक अनिता देअरवाल, निरीक्षक अर्जुन पंवार के द्वारा ब्रीफिंग कर कालोनी में आने-जाने वाले चिन्हित 17 पॉइंट पर तैनात किया गया। टीम द्वारा स्टॉपर्स, बेरिकेट्स लगाकर बैनर, माइक से एनाउंस के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिधि एवं रहवासी सम्मिलित हुए।
डीसीपी, यातायात प्रबंधन मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। मुझे खुशी है कि रहवासी आगे आकर इस अभियान से जुड़ रहे हैं। माता- पिता, पैरेंट्स अपने बच्चों को और बच्चे अपने पैरेंट्स को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें। हेलमेट जागरूकता अभियान को सफल बनाने में आए सभी नागरिकों, जनप्रतिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि आपके सहयोग से हम शहर को यातायात प्रबंधन में भी बेहतर बनाएंगे।
याद रखें... जब अचानक दुर्घटना का फोन आता है तो परिजन पर क्या गुजरती है
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार ने कहा जब अचानक फोन आता है और कोई कहता है कि आपका अपना सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया तो सोचिए क्या बीतती है। हमें सड़क सुरक्षा के प्रति अति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। हर साल लाखों लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओ में हो रही है, हमें यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय पार्षद कमल लड्डा ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा यह सराहनीय प्रयास किया जा रहा है और हम सभी इसमें पूरी तरह सहयोग करेंगे। रहवासियों से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की।
विज्ञापन
हेलमेट लगाने वालों को किया सम्मानित
इस दौरान यातायात प्रबंधन पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कोल, गुमास्ता नगर से संस्था बरगद के अध्यक्ष एवं इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा, क्षेत्रीय पार्षद कमल लड्ढा, धीरेंद्र शुक्ला, साधना, अंकित सहित जनप्रतिनिधि, रहवासियों ने सभी पाइंट पर पहुंचकर जो दो पहिया वाहन चालक हेलमेट धारण कर वाहन चला रहे थे उन्हें चॉकलेट, फूल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। कुछ वाहन चालक बिना हेलमेट के घर से तो निकले मगर टीम ने उन्हें घर से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत देते हुए वापस भेज दिया। कुछ ही देर बाद वाहन चालक घर से हेलमेट पहनकर आए और हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का वादा किया।