Indore news: रोज 50 किमी साइकिल चलाकर मनाली से लेह जाएंगे राइडर, इंदौर के अशोक गोलाने करेंगे नेतृत्व
यूथ हॉस्टल के आयोजन में भाग देंगे देशभर के साइकिलिस्ट, महिला राइडर्स भी लेंगी भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगलों में होगा नाइट स्टे, गाड़ी पर पीने का पानी लेकर चलेंगे
अशोक गोलाने ने बताया कि यह राइड बहुत चैलेंजिंग होती है। इसमें राइडर्स को नाइट स्टे जंगलों में करवाया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यह बहुत एडवेंचर्स राइड होती है। पीने के पानी ही हर जगह समस्या होती है इसलिए हम एक गाड़ी पर पीने का पानी लेकर चलेंगे। टीम के साथ एंबुलेंस, रेस्क्यू व्हीकल, दो ट्रक भी चलेंगे। 500 किमी की इस राइड में मनाली से लेह तक कई रोमांचक पड़ाव होंगे। इस बार मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक, गुजरात से रजिस्ट्रेशन हुए हैं। देशभर के राइडर्स के लिए यह यात्रा बेहद रोमांचक होगी।
यूथ हॉस्टल की टीम ने दी बधाई
इंदौर यूथ हॉस्टल के सचिव विश्वास पूरकर ने बताया कि अशोक गोलाने के संचालक बनाए जाने पर इंदौर के यूथ हॉस्टल के चेयरमैन देवेंद्र भटनागर, योगेश त्रिवेदी, राजीव किलेदार, हरीश पुरोहित, विश्वास पुरकर, ओपी माहेश्वरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अशोक गोलाने को बधाई दी। अशोक गोलाने एक जुलाई को इंदौर से मनाली पहुंचेंगे। वे 31 जुलाई तक वहीं पर रहेंगे और देशभर के राइडर्स की यात्रा को संपन्न करवाकर 3 जून को इंदौर वापस लौटेंगे।
