फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Recorded a video in Indore and said to his girlfriend - Goodbye and the lover got hanged

Indore: इंदौर में वीडियो रिकार्ड कर प्रेमिका को कहा-गुडबाय और फंदे पर झूल गया प्रेमी

Thu, 13 Jul 2023 01:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Jul 2023 01:05 PM IST
सार

मृतक का नाम मनीष पिता पप्पू सिंह सुनहरे है। वह बस्ती में रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। बीती रात उसने उससे बात भी की थी। सुबह उसने प्रेमिका के लिए वीडियो रिकार्ड किया और फांसी केे फंदे पर झूल गया।

विज्ञापन
Recorded a video in Indore and said to his girlfriend - Goodbye and the lover got hanged
मृतक मनीष सुनहरे। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के परदेेशीपुरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वह एक युवती से प्रेम करता था,लेकिन उसकी प्रेमिका कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। युवक की मां भी बीते 40 दिनों से लापता थी। इन बातों से वह तनाव में था।

विज्ञापन


आत्महत्या करने से पहले युवक ने प्रेमिका के लिए एक वीडियो बनाया। दस सेंकड के वीडियो मेें युवक कहता नजर आ रहा है कि तुझे मेरी बातें मजाक लगती है। गुडबाय। इसके बाद युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

परदेशपुरा पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनीष पिता पप्पू सिंह सुनहरे है। वह बस्ती में रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था। बीती रात उसने उससे बात भी की थी। सुबह उसने प्रेमिका के लिए वीडियो रिकार्ड किया और फांसी केे फंदे पर झूल गया। रात को पिता ने उसके कमरे में झांका तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष की मां 40 दिनों से लापता है। परदेशीपुरा थाने में उसकी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। इससे मनीष तनाव में था। इस कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया और उसकी जांच की तो आत्महत्या से पहले का वीडियो नजर आया। इससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो गई।

दस दिन पहले खोली थी दुकान

मनीष सी-21 माॅल के पास चाय की दुकान चलाता था। दस दिन पहले ही उसने दुकान खोली थी। मनीष की एक बड़ी बहन है। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हो चुकी है। मनीष के पिता पप्पू सिंह लोहामंड़ी में हम्माली करते है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed