रेव पार्टियांः कॉलेज गर्ल्स की एंट्री फ्री, किन्नर और पोल डांसर की मांग, हर तरह का ड्रग्स
हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (rave party ) मैनेजर ने पुलिस को दी कई जानकारियां, देश के कई राज्यों से अय्याशी के माध्यम इकट्ठे कर इंदौर में होती हैं रेव पार्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में रेव पार्टियों का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है और मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों के बाद अब इंदौर जैसे शहर भी इसके केंद्र बनते जा रहे हैं। गत दिनों इंदौर में हुई हाई प्रोफाइल रेव पार्टी की गिरफ्तार मैनेजर कशिश ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि देश के कई राज्यों से अय्याश इकट्ठे कर इंदौर में रेव पार्टियां करते हैं। उसने बताया कि यहां पर किस तरह से युवाओं को बुलाया जाता है, कितने तरह के ड्रग्स मिलते हैं और पोल डांसर, किन्नर से लेकर अय्याशी के कई संसाधन उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसमें कई राज्यों की कनेक्टिविटी भी सामने आई है।
बता दें, इसी सप्ताह तेजाजी नगर क्षेत्र के रिवेरा फॉर्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर 100 से अधिक युवाओं को रेव पार्टी करते पकड़ा था। तीन दिन के बाद भी पुलिस रेव पार्टी के मुख्य आयोजकों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने छापे के दौरान मौके पर से पार्टी की मैनेजर कशिश वाधवानी को पकड़ा था, जिसे सिर्फ नोटिस देकर छोड़ दिया था। लेकिन अब पुलिस ने कशिश को गिरफ्तार कर लिया है। कशिश ने पुलिस को इंदौर में हो रही रेव पार्टियों के संबंध में कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं।
100 से ज्यादा फार्म हाउसे बने अड्डे
कशिश ने बताया कि इंदौर के आसपास लगभग 100 से अधिक फार्म हाउस में रेव पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इनमें शुक्रवार से ही बुकिंग शुरू हो जाती है। पार्टियों में ड्रग्स, शराब, गांजा समेत कई तरह के नशे के सामान उपलब्ध करवाए जाते हैं। कशिश ने बताया कि इन पार्टियों में कॉलेज की लड़कियों की फ्री एंट्री रहती है। कॉलेज गर्ल्स की वजह से बड़ी संख्या में अमीर लोग और बड़े घरों के लड़के भी यहां पर आते हैं।
कशिश की रईसजादों से पहचान
आजाद नगर क्षेत्र के एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि कशिश वाधवानी कालानी नगर में रहती है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार हो गई थी। कशिश ने कबूला कि शहरी सीमा और बाहरी इलाकों में कई रेव पार्टियां सुबह छह बजे तक चलती हैं। उसने दो दर्जन से ज्यादा पार्टी आयोजित करने वालों के नाम और उनके ठिकानों की भी जानकारी दी है। कशिश स्कल पब और कुछ बार व स्पा में काम कर चुकी है। इसके अलावा उसने सैलून भी खोला था, इसलिए उसकी शहर के कई रईसजादों और युवतियों से पहचान है। इसलिए उसने अब रेव पार्टियों में इवेंट मैनेजमेंट और कस्टमर को बुलाने वाला काम शुरू किया था। उसने बताया अधिकांश जगहों पर इवेंट का काम वही संभालती थी। कशिश की पहचान कुछ ट्रांसजेंडर और युवतियों से है। उन्हें कशिश ही बुलाती थी। जो लोग उसके संपर्क में थे, उन्हीं को पार्टी के लिए बुलाती थी।
सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी था मुख्य आयोजक
कशिश ने बताया कि रिवेरा फार्म हाउस की पार्टी का मुख्य आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी है। फार्म हाउस किसी शुभ्रत राय का बताया है। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।
गुजरात, गोवा, मुंबई से बुलाए जाते हैं डांसर और ड्रग्स
एक दिन की पार्टी के लिए 30 से 40 लाख का बजट रहता है। रेव पार्टी है तो कपल को ही एंट्री मिलेगी। बुकिंग के आधार पर पार्टी में डीजे सिस्टम, कमरों की बुकिंग, ड्रग्स व शराब की व्यवस्था की जाती है। आयोजक मुंबई, गुजरात, राजस्थान और गोवा के बैंड ग्रुप्स, पोल डांसर और किन्नर भी बुलवाते हैं। इसी दौरान यहां पैडलर्स चरस, गांजा, एमडी एमए, शराब, बियर और ब्राउन शुगर जैसा नशा आसानी से खपा देते हैं। मादक पदार्थ मुंबई और गुजरात के शहरों से पहुंचते हैं।
यहां सबसे अधिक रेव पार्टियां
लेक व्यू रिसॉर्ट (लसुड़िया), सोल वुड विलेज (अहिंसा पर्वत, चोरल), इको हॉलीडे रिसोर्ट (कनाड़िया), रिवेरा फार्म (रालामंडल) सहित कई फार्म पर विशेष तौर पर ऐसी पार्टियां होती हैं। चोरल, पातालपानी, कोदरिया, सांवेर रोड, गवली पलासिया, सिमरोल, तेजाजी नगर, निपानिया के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर फार्म हाउस हैं। इनमें मांगलिया, कनाड़िया, नेमावर रोड, निपानिया, खुडैल, तेजाजी नगर, रालामंडल, सिमरोल, कालाकुंड, जानापाव, पातालपानी, बिसनावदा, नावदापंथ, माचल प्रमुखता से आते हैं। यहां पर सबसे ज्यादा रेव पार्टियां आयोजित होती हैं।
