फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rangpanchami ger indore date time booking cm mohan yadav news

Ger: रंगपंचमी की गेर के लिए होगी छतों की बुकिंग, गेर का क्रम नहीं बदलेगा, दो घंटे के लिए आएंगे मुख्यमंत्री

Thu, 28 Mar 2024 05:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 28 Mar 2024 05:31 PM IST
सार

Rangpanchami Ger- 30 मार्च को रंगपंचमी की गेर निकलेगी। इसमें विदेशी भी शामिल होंगे। सुबह 10 बजे टोरी कॉर्नर गोराकुंड से शुरू होगी और राजवाड़ा तक निकलेगी।
 

विज्ञापन
rangpanchami ger indore date time booking cm mohan yadav news
होली का फोटो जयेश मालवीय। - फोटो : rangpanchami ger indore date time booking cm mohan yadav news

विस्तार

पूरे विश्व में प्रसिद्ध इंदौर की रंगपंचमी की गेर 30 मार्च को निकलने वाली है। गेर में 75 साल से एक क्रम में कई संस्थाओं की गेर निकलती है। इस साल गेर के क्रम में बदलाव करने का फैसला लिया था लेकिन वह वापस हो गया है। सभी गेर अब अपने पुराने क्रम और टाइमिंग से ही निकलेंगी। वहीं गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रंगपंचमी की गेर हर साल की तरह सुबह 10 बजे टोरी कॉर्नर से शुरू होगी। गोराकुंड से राजवाड़ा तक निकलेगी।
विज्ञापन


आयोजक शेखर गिरी, कमलेश खंडेलवाल और अन्य सदस्यों ने बताया कि हमेशा की तरह रंगपंचमी पर टोरी कॉर्नर की गेर सबसे आगे ही रहेगी। भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्यसिंह की राधाकृष्ण फागयात्रा पहले की तरह तीसरे नंबर पर आएगी। विधायक के बेटे की फागयात्रा को सबसे पहले क्रम में किया गया था वहीं टोरी कार्नर को पहले नंबर से पीछे करते हुए दूसरे नंबर पर कर दिया था। टोरी कॉर्नर के आयोजकों ने इस पर ऐतराज जताया था और इसे परंपरा टूटने वाली बात कही थी। इसके बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया है। 
विज्ञापन


फैसले से नाराज थे आयोजक
जानकारी के मुताबिक प्रशासन के द्वारा पहले लिए गए फैसले से गेर के कुछ आयोजक संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में गुरुवार को दोबारा बैठक हुई और फिर से यह मुद्दा उठा। टोरी कॉर्नर गेर के आयोजक शेखर गिरी ने परंपरा को यथावत रखने का अनुरोध किया। कहा कि गेर का जो कार्यक्रम पारंपरिक है, उसे नहीं बदला जाना चाहिए। इसके बाद बदलाव का फैसला वापस ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा क्रम
अब गेर की शुरुआत पहले की तरह टोरी कॉर्नर की गेर से ही होगी। दूसरे नंबर पर मॉरल, तीसरे पर हिन्द रक्षक, चौथे पर संगम कॉर्नर और पांचवें पर रसिया की गेर रहेगी।

इस बार छतों पर भी होगी बुकिंग
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया इस बार रूट पर आने वाले घरों की छतों पर विदेशी समेत अन्य सभी मेहमान बुकिंग कर गेर का आनंद ले सकेंगे। यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। इसके लिए छत मालिक की सहमति आवश्यक होगी। अभी तक 150 स्थानों को चिह्नित किया गया है। बुकिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया है जिसे लांच किया जा रहा है। गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।


मालिनी गौड़ की फाग यात्रा में डेढ़ घंटे तक रहेंगे मुख्यमंत्री
गेर में इस बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी शामिल होंगे। वे गेर में करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री इस आयोजन में शामिल हो रहा है। मुख्यमंत्री के शामिल होने पर पुलिस व प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। डा. मोहन यादव नरसिंह बाजार मंदिर में पूजन करेंगे। इसके बाद वे यहां से विधायक मालिनी गौड़ के नेतृत्व में निकलने वाली राधाकृष्ण फाग यात्रा में वाहन पर बैठकर शामिल होंगे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित शहर भाजपा के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के वाहन के आसपास पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि भीड़ उनके करीब न पहुंचे। वे टोरी कार्नर से राजवाड़ा तक गेर में शामिल होकर पहुंचेंगे। उसके बाद वे वीआइपी मार्ग से कारकेड के माध्यम से एयरपोर्ट की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed