फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Sonam Raghuvanshi Murder Case Astrologer's Predictions Came True Sonam Returned

Raja Sonam: पंडित की भविष्यवाणी सच हुई, उल्टी तस्वीर से लौटी सोनम, हनीमून के लिए भी मना किया था

Mon, 09 Jun 2025 10:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Jun 2025 10:42 AM IST
सार

Raja Sonam Honeymoon Murder Case: राजा और सोनम रघुवंशी केस में दोनों ही भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। हनीमून पर जाने के लिए मना किया गया था लेकिन दोनों नहीं माने। बाद में सोनम को तलाशने के लिए पंडित ने उल्टी तस्वीर लटकाई, वो लौट आई।

विज्ञापन
Raja Sonam Raghuvanshi Murder Case Astrologer's Predictions Came True Sonam Returned
राजा सोनम और पंडित का एआई से बनाया प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा और सोनम रघुवंशी के मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। राजा की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी को हिरासत में लिया गया है। सोनम ने उप्र के एक ढाबे पर सरेंडर किया है। वहीं इस मामले में सबसे अधिक चर्चा अब ज्योतिषी की हो रही है। ज्योतिषी ने ही इस मामले में दो भविष्यवाणी की थी और दोनों ही सच साबित हुई हैं। सोनम रघुवंशी के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने बताया था कि शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं छोड़ते। मैंने अपने घर से विदाई के लिए 5 जून का मुहूर्त निकलवाया था। मुझे तो 21 मई की सुबह पता चला जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से लेकर जा रहा था। पूछा तो पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं। इंदौर, भोपाल होते हुए दिल्ली से फ्लाइट है।
विज्ञापन


Raja Sonam: राजा और सोनम के घर भारी भीड़, पुलिस को सुरक्षा की चिंता
विज्ञापन


मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता, दोनों की कुंडली में मंगल एक ही घर में था
सोनम के पिता ने बताया कि वह बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। काफी रिश्ते देखे। एक दिन उन्होंने बेटे गोविंद से कहा कि वह सोनम के लिए लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़का देखा है। बातचीत की तो परिवार ठीक लगा। राजा से मिले तो लड़का अच्छा था। रिश्ता तय हुआ, पत्रिका मिली तो दोनों की कुंडली में एक ही घर में मंगल थे। ज्योतिषी ने कहा सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्योतिषी ने हनीमून पर बड़ा खतरा बताया था
हमारा दिवाली के बाद शादी करने का मन था, लेकिन राजा के पिता का कहना था कि इतने दिन रोकते नहीं है। इसलिए शादी की तारीख जल्द निकाल ली। शादी के तीन दिन बाद वह सोनम को अपने घर लेकर चले गए। हम सोनम और राजा को लेकर 16 मई को एक शादी में उज्जैन गए थे। यहीं दोनों की बाहर जाने की प्लानिंग हुई होगी। जाने के एक दिन पहले राजा ने घर पर बताया था। इस दौरान राजा के परिवार ने जब ज्योतिषी से बात की थी तो उन्होंने खतरा बताया था। तब से ही मन विचलित सा हो रहा था। लेकिन फिर सोचा कि जितने लोगों के पास जाएंगे, उतनी बातें होंगी। इसलिए भगवान के भरोसे घर बैठे रहे। अब इतनी बड़ी घटना हो गई।

बेटी को उल्टी तस्वीर ने लौटाया
राजा की हत्या का खुलासा होने के बाद जब सोनम की तलाश होती रही तो पिता ने फिर से अपने ज्योतिषी से पूछा। ज्योतिषी ने एक टोटका बताया और कहा कि घर के बाहर उल्टी तस्वीर लटका दो बेटी लौट आएगी। दो दिन पहले ही पिता ने तस्वीर लटकाई और सोनम लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed