फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Protest against Ranveer Singh's photoshoot in Indore, people gathered clothes on the neki ki deewar

Ranveer Singh Photo Shoot: रणवीर के फोटोशूट पर बवाल, इंदौर में प्रदर्शन, मानसिक कचरा दूर करने जुटाए कपड़े

Tue, 26 Jul 2022 04:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 04:23 PM IST
सार

इंदौर में रणवीर सिंह के खिलाफ लोगों ने अनूठा प्रदर्शन करते हुए कचरा एकत्रित करने वाली पेटियों के साथ कपड़े जुटाए और मानसिक कचरा दूर करने की बात कही। 

विज्ञापन
Protest against Ranveer Singh's photoshoot in Indore, people gathered clothes on the neki ki deewar
नेकी की दीवार पर कपड़े जुटाते प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद बवाल मचा हुआ है, जहां एक तरफ लोग एक्टर को सोशल मीडिया में ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं देश के कई हिस्सों में उनके फोटोशूट के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी रणवीर सिंह के खिलाफ लोग सड़कों में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लोगों ने नेकी की दीवार पर एकत्रित होकर एक्टर के लिए कपड़े भी जुटाएं हैं।
विज्ञापन


दरअसल एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराने के बाद से एक्टर रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं। इंदौर में उनके खिलाफ लोगों ने अनूठा प्रदर्शन करते हुए कचरा एकत्रित करने वाली पेटियों के साथ कपड़े जुटाए गए और मानसिक कचरा दूर करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने इंदौर में देश से मानसिक कचरे को फेंकने की अपील की और एक्टर के लिए कपड़े इकट्ठे किए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल फोटो का बैनर लगाकर जुटाए कपड़े
प्रदर्शनकारियों ने शहर में 'नेकी की दीवार' के पास रणवीर सिंह के वायरल फोटो का बैनर लगाकर कपड़े जुटाए। रणवीर के वायरल फोटोशूट के विरोध में कुछ लोगों ने इस मुहिम को शुरू किया है। उनका कहना है कि रणवीर सिंह यूथ आइकन है, जिन्हें युवा फॉलो करते हैं। इस तरह का फोटो शूट सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है। 


प्रदर्शनकारियों के मुताबिक रणवीर सिंह के फोटो शूट का पूरे देश में विरोध हो रहा है। नीरज याग्निक ने कहा कि रणवीर सिंह को सस्ती लोकप्रियता के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। वे यूथ आइकन हैं। इन्हें लाखों युवा पसंद करते हैं। रणवीर के इस फोटो शूट से उन युवाओं पर क्या असर पड़ेगा। इस प्रकार की नग्नता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें मुबंई में महिलाओं ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed