फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Protest against BJP candidate Patel in Depalpur Assembly constituency, rallies held in all four Nagar Panchaya

Indore: देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पटेल का विरोध, चारों नगर पंचायतों में रैलियां निकली

Wed, 27 Sep 2023 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Sep 2023 07:29 PM IST
सार

बुधवार दोपहर विरोध कर रहे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले और पटेल का विरोध करते नजर आए। विरोध के वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। उनका कहना था कि भाजपा संगठन से स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Protest against BJP candidate Patel in Depalpur Assembly constituency, rallies held in all four Nagar Panchaya
पटेल का विरोध करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा तय किए गए भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल का विरोध शुरू हो गया है। विधानसभा क्षेत्र की देपालपुर, बेटमा, हातोद और गौतमपुरा नगर पंचायतों में बुधवार को कार्यकर्ता रैली के रूप में सड़क पर निकले। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उनके हाथों में मनोज हटाओ, भाजपा बचाओ की तख्तियां भी थीं। विरोध करने वाले भाजपा के दावेदार राजेंद्र चौधरी के समर्थक बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में यह पहला मौका है, जब पूर्व विधायक रहे मनोज पटेल की उम्मीदवारी का इस तरह खुलकर विरोध हुआ। दरअसल, इस विधानसभा क्षेत्र से दोनों ही दल बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देते हैं। इस बार देपालपुर के स्थानीय नेता दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव हारे मनोज पटेल को फिर उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर विरोध कर रहे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले और पटेल का विरोध करते नजर आए। विरोध के वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। उनका कहना था कि भाजपा संगठन से स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग की गई थी। हर बार बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा से तीन दावेदार थे सक्रिय
देपालपुर सीट से टिकट के लिए इस बार राजेंद्र चौधरी सबसे ज्यादा सक्रिय थे। वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यदि वे चुनाव लड़ते हैं तो फिर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इसके अलावा चिंटू वर्मा, श्रवण सिंह चावड़ा और उमराव सिंह मौर्य भी टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस से फिर विधायक विशाल पटेल का टिकट तय माना जा रहा है। दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल भी देपालपुर से कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed