फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Priyanka mentioned the characters of Mahabharata, compared the government to Shishupal

MP Election 2023: महाभारत के पात्रों का प्रियंका ने किया उल्लेख, सरकार की तुलना शिशुपाल से की

Thu, 05 Oct 2023 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Oct 2023 08:13 PM IST
सार

प्रियंका ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दूसरे राज्यों में कांग्रेस की सरकार की खूबियां भी गिनाई। वे केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के विरोध पर भी मुखर नजर आई।

विज्ञापन
Priyanka mentioned the characters of Mahabharata, compared the government to Shishupal
प्रियंका गांधी ने धार जिले के मोहनखेड़ा में संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मोहनखेड़ा की चुनावी अामसभा में अलग अंदाज नजर आया। 47 मिनट के भाषण में उन्होंने महाभारत के पात्रों का उल्लेख किया। उन्होंने सरकार की तुलना शिशुपाल से की अौर जनता को कृष्णरुपी बताकर उसका नाश करने को कह। प्रियंका ने श्रीकृष्ण, अर्जून और रुकमणी का भी भाषणों में उल्लेख किया।

विज्ञापन


 प्रियंका ने अपने भाषण में 15 से ज्यादा मिनट तक महिलाओं के मुद्दे पर बात की, लेकिन प्रदेेश सरकार की लाड़ली बहना योजना का एक बार भी जिक्र नहीं किया। उन्होंने आदिवासी समाज से उनकी दादी इंदिरा गांधी के पुराने रिश्तों का जिक्र छेड़ा, लेकिन पूरे भाषण में अपनी मां सोनिया गांधी अौर राहुल गांधी का उल्लेखन नहीं किया।

विज्ञापन

घोटालों पर घेरा सरकार को

प्रियंका ने घोटालों के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि 18 साल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले प्रदेश में हो चुके है, लेकिन अफसरों पर ईडी एक्शन नहीं लेती। प्रियंका ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और दूसरे राज्यों में कांग्रेस की सरकार की खूबियां भी गिनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के विरोध पर भी मुखर नजर आई। महिला आरक्षण पर कहा कि उस बिल का कांग्रेस ने भी समर्थन किया, लेकिन पता चला कि उसका फायदा दस साल बाद होगा। पहले आरक्षण, परिसीमन की प्रक्रिया होगी। आखिर इस तरह की घोषणा का फिर महिला वर्ग को क्या फायदा होगा।

आदिवासी नेताओं से मिली

मंच पर जब कमल नाथ भाषण देने के लिए खड़े हुए तब बारी बारी से प्रियंका गांधी धार, झाबुआ क्षेत्र के आदिवासी नेतागणों से मिली। पहले उन्होंने हनी बघेल को बुलाया, फिर प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंगार से बात की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed