फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pravasi bharatiya divas will be made unforgettable wonderful and memorable shivraj singh chouhan

MP News: प्रवासी भारतीय दिवस को अदभुत और यादगार बनाया जाएगा, समापन समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल

Fri, 19 Aug 2022 09:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 09:40 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में 17वां भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2023 तक होना प्रस्तावित है। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में प्रवासी भारतीय दिवस के सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा किए। 

विज्ञापन
pravasi bharatiya divas will be made unforgettable wonderful and memorable shivraj singh chouhan
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक करते हुए - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। सम्मेलन का आयोजन बेहतर ढंग से हो। मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की ब्रांडिंग का यह अच्छा मौका है। इंदौर को पूरी तरह सजा कर रखा जाए। इंदौर स्वच्छता में नम्बर एक है। इसकी छवि अतिथियों के समक्ष रखें।

विज्ञापन

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज मंत्रालय में प्रवासी भारतीय दिवस के सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। भारत सरकार के सचिव, अपर सचिव, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इंदौर से कलेक्टर श्री मनीष सिंह वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन

 

बैठक में जानकारी दी गई, साल 2003 में पहला प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था। अब तक 16 प्रवासी भारतीय दिवस हो चुके हैं। इंदौर में यह 17वां भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2023 तक होना प्रस्तावित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय सम्मान समापन समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय अधिकाधिक संख्या में आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन का भव्य आयोजन हो। बैठक में आयोजन संबंधी एमओयू हस्ताक्षरित कर आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सम्मेलन को अविस्मरणीय, अदभुत और यादगार बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed