फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: मुख्यमंत्री के चार घंटे देरी से आने पर हंगामा, स्टेडियम का ताला तोड़कर निकली महिलाएं, पथराव

Thu, 07 Mar 2024 10:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 07 Mar 2024 10:05 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा, रोकने पर भी नहीं रुकी महिलाएं

विज्ञापन
Pm modi cm mohan yadav Sadi walk event
कार्य़क्रम में चार घंटे लेट पहुंचे मुख्यमंत्री ने माफी मांगी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित साड़ी वॉकेथोन कार्यक्रम पूरी तरह से फेल हो गया। केंद्र सरकार के चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की योजनाओं का बखान होना था। सभी नेताओं के साथ-साथ अधिकारियों को भी टारगेट दिया था कि उन्हें अपने स्तर पर बड़ी संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम में लाना है। महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग, भाजपा महिला मंडल और शहर की सभी महिला संस्थाओं के प्रयासों के बावजूद नेहरू स्टेडियम में महिलाओं की संख्या नहीं दिखी। कार्यक्रम में होने वाले विलंब और अव्यवस्थाओं की वजह से स्टेडियम भरने से पहले ही खाली होने लगा। महिलाओं को रोकने के लिए मंच से कई बार प्रयास किए गए, यहां तक की अधिकारियों और नेताओं ने उन्हें गेट पर भी रोकने का भी प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं रुकी। 

Pm modi cm mohan yadav Sadi walk event
महिलाओं को रोकने के लिए गेट बंद किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

गेट पर लगाया ताला, भड़की महिलाएं
अधिकारियों ने महिलाओं को रोकने के लिए गेट पर ताला जड़वा दिया, इससे महिलाओं का गुस्सा और भी भड़क गया। महिलाओं ने पत्थर मारकर ताला तोड़ा। बाद में सीएम मोहन यादव रात 8.30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने देरी से आने और महिलाओं के परेशान होने पर माफी मांगी। 

Pm modi cm mohan yadav Sadi walk event
मुख्यमंत्री के आने से पहले ही खाली हो गया स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

क्यों फेल हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का समय 4:30 बजे दिया गया था। दोपहर की तेज धूप में महिलाओं को बुलाकर बैठाया जाने लगा और तेज गर्मी की वजह से अधिकतर महिलाएं स्टेडियम के अंदर आते ही वापस निकलने लगीं। जैसे तैसे 6 बजे तक महिलाओं को रोका गया लेकिन मुख्यमंत्री को ना आता देख अधिकतर महिलाएं स्टेडियम से चली गईं और 7 बजे तक लगभग पूरा स्टेडियम खाली हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm modi cm mohan yadav Sadi walk event
मंच पर कई प्रस्तुतियों से महिलाओं को रोकने का प्रयास किया गया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

भाजपा के नेता भी मुख्यमंत्री के आने से पहले निकले

भाजपा के कई नेता भी मुख्यमंत्री के आने से पहले ही स्टेडियम से निकल गए। स्टेडियम में मौजूद महिलाओं का कहना था कि 2 बजे से हमें यहां पर बुलाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री 6 बजे तक भी नहीं आए इतनी धूप में हमने उनका इंतजार किया लेकिन अब परेशान होकर हम वापस जा रही हैं।

क्या था कार्यक्रम
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साड़ी का प्रचार और संस्कृति का संरक्षण था। इसके तहत साड़ी पहनकर महिलाओं को दौड़ लगानी थी जिसका रूट नेहरू स्टेडियम से जीपीओ तक रखा गया। वहां से सभी महिलाओं का शिवाजी प्रतिमा मेडिकल हॉस्टल होते हुए फिर से नेहरू स्टेडियम के वीआईपी गेट पर पहुंचना तय किया गया था। हालांकि सीएम के लेट आने की वजह से एेसा कुछ भी नहीं हो सका। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed