फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pm modi cm mohan yadav amit shah kailash vijayvargiya

INDORE: अमित शाह के आने से पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री ने विधायकों को भोपाल बुलाया

Fri, 12 Jul 2024 07:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 12 Jul 2024 07:29 PM IST
सार

इंदौर में हुए दो अलग अलग राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा का विषय बने हैं। गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले शुक्रवार को मंत्री विजयवर्गीय और महापौर भार्गव अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। वहीं सीएम ने इंदौर के सभी विधायकों को भोपाल बुला लिया।

विज्ञापन
pm modi cm mohan yadav amit shah kailash vijayvargiya
कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, इनसेट में मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव अचानक कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर विजयवर्गीय ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा से मुलाकात की। विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और बताया कि गृहमंत्री अमित शाह पौधरोपण कार्यक्रम के लिए इंदौर आ रहे हैं और रेवती रेंज में लाखों की संख्या में पौधे लगाए जाएंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि हम महात्मा गांधी के नाम से भी वहां पर उद्यान बनाएंगे जिसमें कांग्रेस के नेताओं को पौधे लगाना चाहिए। विजयवर्गीय ने बताया कि वे इंदौर में 51 लाख पौधे लगा रहे हैं और इसके लिए उन्हें कांग्रेस नेताओं की भी मदद चाहिए। गौरतलब है कि पीएम मोदी (Pm Modi) के अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का आयोजन चल रहा है। 
विज्ञापन


सिर्फ इवेंट न बन जाए पौधरोपण
इस पर सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए हम आपके साथ हैं लेकिन पौधे लगाने के बाद उनका ध्यान भी रखा जाना चाहिए। कहीं एेसा न हो कि यह सिर्फ एक इवेंट बनकर रह जाए। 
विज्ञापन


इंदौर के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड चेक होगा
दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के सभी विधायकों को भोपाल बुलाया है। वे इंदौर की सभी नौ विधानसभा के विधायकों से मुलाकात कर उनका रिपोर्ट कार्ड देखेंगे। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि इंदौर के अधिकतर विधायक गुरुवार रात में ही भोपाल पहुंच गए थे। वहीं कुछ विधायक शुक्रवार को सुबह भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। सीएम इससे पहले प्रदेश के चार संभागों के विधायकों से मुलाकात कर चुके हैं। आज इंदौर संभाग का नंबर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed