फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   PM Modi Bhopal visit vande bharat train ayushman bharat card yojana

PM Modi Bhopal: कार्यक्रम में बंटने को पहुंचे एक करोड़ आयुष्मान कार्ड, आधे हितग्राहियों तक नहीं पहुंची जानकारी

Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

PM Modi Bhopal Visit से ठीक एक दिन पहले हुई अधिकारियों की फजीहत, आशा कार्यकर्ताओं को दिया दो दिन में सैंकड़ों लोगों को घर जाकर निमंत्रण देने का काम

विज्ञापन
PM Modi Bhopal visit vande bharat train ayushman bharat card yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) 27 जून को भोपाल आ रहे हैं। वे आयुष्मान भारत योजना (ayushman bharat pmjay) की उपलब्धियों को बताएंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश की जनता के लिए एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बंटने के लिए आए हैं। मंगलवार को जोन, वार्ड और पंचायत स्तर पर होने वाले इस लाइव कार्यक्रम में हितग्राहियों को बुलाकर कार्ड दिए जाएंगे। हितग्राहियों को घर-घर जाकर कार्यक्रम में बुलाना है लेकिन सिर्फ चार दिन पहले कार्ड आने की वजह से आधे हितग्राहियों तक भी इसकी जानकारी नहीं पहुंच पाई है। दूसरी समस्या यह है कि आयुष्मान कार्ड पर पते नहीं लिखे होते हैं और समग्र आईडी के माध्यम से हितग्राही का पता तलाशना होता है। इस वजह से प्रदेश की सरकारी मशीनरी की फजीहत हो रही है। 
विज्ञापन


जब अमर उजाला ने इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि कार्यक्रम से दो दिन पहले आशा कार्यकताओं को यह कार्ड दिए गए। अधिकांश आशा कार्यकर्ता को पांच सौ से दो हजार तक कार्ड देकर कहा गया है कि दो दिन में इन सबके घर तलाशकर इन्हें पीएम मोदी के कार्यक्रम में बुलाना है। दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों में भी यह कार्ड चार दिन पहले ही पहुंचाए गए। इसके दो दिन बाद जिलों के अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं को यह कार्ड दिए। 
विज्ञापन


सभी जिलों में इन आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों तक पीएम के कार्यक्रम का निमंत्रण एक दिन पहले तक पहुंच जाना था। अधिकांश जगह इनमें से आधे हितग्राही तक भी जानकारी नहीं पहुंच पाई है। अब आशा कार्यकर्ता इसलिए परेशान हैं कि एक दिन में हजारों लोगों के घर जाकर वह कैसे कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दे पाएंगी। इंदौर में आए सवा दो लाख आयुष्मान कार्ड में से एक दिन पहले तक सिर्फ 70 हजार हितग्राहियों के घर ही तलाश किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र आईडी से निकाल रहीं पते
नियम अनुसार आयुष्मान कार्ड पर पता नहीं लिखा होता है। इसी वजह से हितग्राहियों को तलाश करने में अधिकारी परेशान हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारी इन कार्ड पर लिखे समग्र आईडी के माध्यम से इन हितग्राहियों को तलाश कर रहे हैं। इसी समग्र आईडी की मदद से आशा कार्यकर्ता भी हितग्राहियों का पता निकाल रही हैं और सही पते पर कार्ड पहुंचाने का प्रयास कर रहीं हैं। 

हितग्राहियों को लाइव कार्यक्रम में जोड़ने का आदेश
प्रदेश में नगर निगम के सभी जोन, पंचायत और स्वास्थ्य केंद्रों पर हितग्राहियों को पीएम मोदी के कार्यक्रम से जोड़ने का आदेश आया है। इंदौर में कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य विभागों इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेशभर में जोन, वार्ड और पंचायत स्तर पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसमें आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की कहानी भी बताई जाएगी। इंदौर में हर जोन पर तीन हितग्राहियों को अपनी कहानी सुनाने के लिए बुलाया जाएगा। 


एक दिन पहले सभी को मिल जाएगी जानकारी
हमने अधिकांश आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों तक जानकारी पहुंचा दी है। कार्यक्रम के पहले तक सभी हितग्राहियों को जानकारी मिल जाएगी। आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर जानकारी देने का काम कर रही हैं। 
- डा पूर्णिमा गडरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed