फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pistol knife crime rate Indore terror

Indore: सड़क पर खुलेआम लहराई पिस्टल और तलवारें, आरोपी गिरफ्त से बाहर

Tue, 13 Jun 2023 04:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 13 Jun 2023 04:43 PM IST
सार

दो युवकों के बीच हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप खुलेआम फैलाई दहशत विवाद ने लिया बड़ा रूप

विज्ञापन
Pistol knife crime rate Indore terror
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे। गुंडों के आतंक का यह आलम है कि वह खुलेआम सड़कों पर दहशत फैलाने में भी नहीं चूक रहे हैं।हाल ही में हुआ मामला यही साबित करता है। इंदौर के आजाद नगर में बदमाशों ने बंदूक और तलवारों के दम पर कई लोगों को खुले आम धमकाया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है सिर्फ शिकायती आवेदन लिया गया है।

विज्ञापन

 

इंदौर के आजाद नगर में गाड़ी टकराने की बात पर पिस्टल, चाकू और तलवार से लैस बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पूरी गली में हंगामा करते हुए पीड़ित के घर पर पथराव भी किया गया। 

विज्ञापन

 

मामला आजाद नगर के मदीना नगर का है। यहां 10वीं के स्टूडेंट मोहम्मद साद का अमजद से विवाद हो गया। इसमें अमजद के पास से शराब की बोतल छूट कर सड़क पर गिर गई और फिर अमजद ने साद को थप्पड़ मार दिया। तभी साद के पिता मोहम्मद रईस बाहर आ गए और उनकी भी अमजद से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बंदूक, चाकू और तलवार लेकर पहुंचे

इसके बाद अमजद अपने भाई इमरान, गोलू और सलीम व अन्य युवकों को लेकर साद के घर पहुंचा। आरोपी पिस्टल, तलवार और चाकू लिए हुए थे और पूरी गली के लोगो को धमका रहे थे। यहां वह साद और उसके पिता रईस को घर के बाहर बुलाने के लिए धमकाने लगा। इस दौरान आरोपियों ने साद के घर पर पथराव भी किया।

 

कोई केस दर्ज नहीं हुआ

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। मामले में पुलिस ने रईस और साद से शिकायती आवेदन लिया है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भेजी लेकिन वह नहीं मिले। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed