फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Petition in Indore High Court in case of Patwari recruitment scam, demand for high level investigation of recr

Indore:पटवारी भर्ती घोटाले के मामले में इंदौर हाईकोर्ट में याचिका, भर्ती घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Fri, 14 Jul 2023 02:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Jul 2023 02:34 PM IST
सार

कर्मचारी चयन मंडल की पटवारी संयुक्त भर्ती परीक्षा मेें धांधली का मामला गरमाया गया है। इंदौर में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वही भर्ती घोटाले का मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया है। उधर सरकार ने  नियुकि्तयों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Petition in Indore High Court in case of Patwari recruitment scam, demand for high level investigation of recr
टाॅपरों ने अधूरे नाम लिखे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश का चर्चित पटवारी भर्ती घोटाला को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि भर्ती के नाम पर ग्वालियर के काॅलेज में परीक्षा पास कराने में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। जनहित याचिका में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने  और जांच के नाम पर लंबे समय तक भर्ती न रोकने कही गई है।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन मंडल की पटवारी संयुक्त भर्ती परीक्षा मेें धांधली का मामला गरमाया गया है। हजारों छात्रों ने जहां इंदौर में बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वही भर्ती घोटाले का मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया है। विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने परीक्षा से होने वाली नियुकि्तयों पर रोक लगा दी है।हाईकोर्ट में लगी याचिका को लेकर वकील जीपी सिंह ने बताया दस में से सात टाॅपर ग्वालियर के एक ही काॅलेज से आना घोटाले की तरफ इशारा कर रहा है।

विज्ञापन


काॅलेज भाजपा के भिंड विधायक का है। घोटाला उजागर होने के बाद सरकार ने भर्ती रोक दी हैै। जिन अभ्यार्थियों ने ईमानदारी से परीक्षा दी, उनका भविष्य  भी सरकार चौपट करना चाहती है। याचिका में इस घोटाले की हाईकोर्ट द्वारा गठित कमेटी या अन्य किसी एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाॅपरों के रोल नंबर समान

याचिकाकर्ता रघु परमार ने कहा कि व्यापमं के बाद भाजपा सरकार का यह दूसरा बड़ा घोटाला हैै जो हजारों युवाअेां का भविष्य बर्बाद करेगा। एक ही काॅलेज से जो सात टाॅपर आए है। उनके रोल नंबर की सीरिज भी 24 नंबर से शुरू होती हैै। टाॅपर होने के बावजूद अभ्यार्थियों ने हिन्दी में हस्ताक्षर किए, उसमेें भी सिर्फ अधूरे नाम लिखे गए। परमार ने आरोप लगाया कि सत्ता में शामिल लोगों ने भर्ती घोटाले में करोड़ों का लेनदेन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed