फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pandit pradeep Mishra Bageshwar dham dhirendra shastri sajjan Singh Verma

Indore: पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम को धर्म की दुकान बोलकर पलट गए कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा

Mon, 29 May 2023 04:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 29 May 2023 04:22 PM IST
सार

बयान वायरल हुआ तो माफी मांगी और बोले शब्दों का संयोजन सही नहीं था पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम में मेरी अटूट श्रद्धा

विज्ञापन
Pandit pradeep Mishra Bageshwar dham dhirendra shastri sajjan Singh Verma
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर सोमवार सुबह एक बयान दिया और बाद में वे विरोध के चलते उससे पलट गए। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा इन दोनों के प्रति में बेहद श्रद्धा रखता हूं मेरे बयान के दौरान शब्दों का संयोजन सही नहीं था। सज्जन सिंह वर्मा का यह बयान सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और लोग इसे बागेश्वर धाम और प्रदीप मिश्रा का अपमान बता रहे हैं।
विज्ञापन

 

विवादित बयान में क्या कहा

देवास की सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के गांव जिरवाय में भागवत कथा चल रही है। सज्जन सिंह वर्मा यहीं से विधायक भी हैं। उन्होंने यहां मंच से कहा कि धर्म की भी अब दुकानें खुल गई हैं। पहले छोटी दुकानें होती थी, अब बड़ा जनरल स्टोर खुल गया। धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम वाला और एक सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा ने बड़ी दुकानें खोल ली हैं।

विज्ञापन

 

अब माफी में क्या कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि "मैं संत कथावाचक श्रीराम कृष्ण उपाध्याय जी के आदेश से उनकी प्रेरणा से और उनके धर्म मंच से कहे शब्दों के लिए खेद व्यक्त करता हूं और माफी चाहता हूं। मैं अपने शब्दों को सही तरीके से संयोजन नहीं कर पाया और उनके प्रति माफी चाहता हूं। मैं अपनी अगाध श्रद्धा कुबेश्वर धाम के पीठाधीश्वर प्रदीप मिश्रा जी और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी के प्रति रखता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed