फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Onion of farmers kept in stock started getting spoiled, thrown on the roadside, camels are eating it

Indore: स्टाॅक मेें रखा किसानों का प्याज होने लगा खराब, सड़क किनारे फेंका, खा रहे ऊंट

Tue, 04 Jul 2023 06:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Jul 2023 06:47 PM IST
सार

अब दो माह बाद नया प्याज मार्केट में आने वाला है। बाारिश के कारण स्टाॅक में रखा प्याज भी सड़ने लगा। इस कारण किसान अब प्याज बाजार में निकाल रहे है। सड़े प्याज को इंदौर के समीप देपालपुर गांव में जानवरों को खिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Onion of farmers kept in stock started getting spoiled, thrown on the roadside, camels are eating it
स्टाॅक मेें रखा प्याज ऊंटों को खिलाया जा रहा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

हरी सब्जियों के दाम कम होने का नाम नहीं चले रहे है। टमाटर, मिर्ची और अदरक के 100 रुपये किलो से ज्यादा बिक रहे है, लेकिन प्यास किसानों का रुला रहा है। तेजी के चक्कर मे स्टॉक कर रखी प्याज सड़ने लगी, लेकिन भाव ज्यादा नहीं बढ़ने से किसानों को नुकसान उठना पड़ रहा है। इंदौर के समीप देपालपुर में पुराने प्याज को किसानों ने सड़क किनारे फेंक दिया, जो राजस्थान से आए ऊंट के झुंड खा रहे है।

विज्ञापन

दो-तीन सालों के अंतराल में प्याज के भाव भी आसमान छूते है। कुछ किसानों को उम्मीद थी कि प्याज के दाम बढ़ेंगे, इसलिए उन्होंने प्याज का स्टाॅक रखा था। अब दो माह बाद नया प्याज मार्केट में आने वाला है। बाारिश के कारण स्टाॅक में रखा प्याज भी सड़ने लगा। इस कारण किसान अब प्याज बाजार में निकाल रहे है। सड़े प्याज को इंदौर के समीप देपालपुर गांव में जानवरों को खिलाया जा रहा है।

विज्ञापन


मंडी व्यापारी अरुण हार्डिया ने बताया कि प्याज की डिमांड से ज्यादा सप्लाई इन दिनों मंडियों में है। प्याज 15 से 20 रुपये किलो तक है। डेढ़ साल पहले प्याज 100 रुपये प्रति किलो तक बिका था। पिछले साल किसानों ने काफी मात्रा में प्याज बोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण इस साल प्याज के भाव ज्यादा नहीं बढ़े। प्याज की ज्यादा पैदावार महाराष्ट्र के नासिक वाले हिस्से में होती है। दो माह बाद नया प्याज मंडियों मेें पहुंचने लगेगा। आने वाले दिनों में भी प्याज के भाव और कम हो सकते है,क्योकि स्टाॅक का प्याज अब ज्यादा मात्रा मेें मंडियों तक पहुंच रहा है,जबकि डिमांड ज्यादा नहीं है। 

नहीं होंगे सब्जियों के दाम कम

बारिश और तेज गर्मी के कारण सब्जी के भाव में तेजी है। टमाटर का उत्पादन देशभर में 50 प्रतिशत हुआ है,इसलिए ज्यादा भाव टमाटर के चढ़े है। धनिया, अदरक के भाव भी आने वाले दिनों में ज्यादा रहेंगे। मिर्ची के भाव अब कम होने लगे है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed