फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Night temperature increased due to cloud cover in Indore, mercury dropped during the day

Indore Weather: इंदौर में बादल रहने से बढ़ा रात का तापमान, दिन में पारा लुढ़का

Sun, 11 Dec 2022 11:52 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 11 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

  बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में चक्रवात उत्तरी तमिलनाडु से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंचेगा। इसका इंदौर के अलावा पश्चिमी मप्र में नजर आएगा। 

विज्ञापन
Night temperature increased due to cloud cover in Indore, mercury dropped during the day
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में मौसम के उतार चढ़ाव नजर आ रहे है। कभी पारा लुढ़क जाता है तो कभी बढ़ जाता है। दिसंबर आधा गुजरने को है, लेकिन कड़ाके की ठंड वाला मौसम अभी इंदौर से दूर है। कभी कभी रात में भी पंखे की जरुरत पड़ रही है। मौसम में बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से है। मौसम विभाग का कहना है कि दो तीन दिनों तक मौसम मेें इस तरह के बदलाव देखे जा सकतेे है। 

विज्ञापन

 रविवार सुबह सुबह उत्तरी पूर्वी हवाओं के कारण शहरवासियों को ठंड का अहसास हुआ। सुबह निकली धूप के कारण सर्दी का असर कम हुआ। शनिवार को इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। शनिवार को रात का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में चक्रवात उत्तरी तमिलनाडु से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंचेगा। इसका इंदौर के अलावा पश्चिमी मप्र में नजर आएगा। 12 व 13 दिसंबर को इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बादल दिखाई देंगे। इससे रात के तापमान में इजाफा होगा। तापमान सामान्य से अधिक भी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी हवाएं चली
रविवार सुबह धुंध का असर रहा और दृश्यता 2500 मीटर दर्ज की गई। दिन में उत्तर-पूर्वी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। दिन में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन मौसम खुला रहेगा। शाम को ठंड का थोड़ा ज्यादा अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed