फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   nehru stadium womens day sadi walk event indore

Exclusive: 40 हजार महिलाओं का दावा, मौजूद थीं दस हजार, राज्य सरकार के झूठे आंकड़े पर केंद्र ने बुलाई रिपोर्ट

Fri, 08 Mar 2024 05:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 08 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

नेहरू स्टेडियम में हुई कार्यक्रम के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार चौतरफा आलोचनाओं से घिर गई है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई इस किरकिरी पर केंद्र सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
nehru stadium womens day sadi walk event indore
नेहरू स्टेडियम में साड़ी वाकेथॉन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में साड़ी वाकेथॉन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विवादों की भेंट चढ़ गया। अव्यवस्थाओं से परेशान महिलाएं कार्यक्रम शुरू होने के बाद ही स्टेडियम से निकलने लगीं और मुख्यमंत्री मोहन यादव के आने तक कार्यक्रम में दो सौ महिलाएं भी शामिल नहीं थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आने पर दावा गया कि कार्यक्रम में 40 हजार महिलाएं मौजूद थीं। यह भी बताया गया कि यह कार्यक्रम वर्ल्ड बुक रिकार्ड में दर्ज हो गया है और इसका एक प्रोविजनल प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री मोहन यादव से कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल को दिलवाया गया। अब इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की संख्या और अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


जांच एजेंसियों ने दिया दस हजार का आंकड़ा
केंद्र सरकार ने कार्यक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जांच एजेंसियों ने इसमें दस हजार महिलाओं के मौजूद होने का आंकड़ा भेजा है। इसके साथ यह भी बताया है कि कार्यक्रम में कितनी अव्यवस्थाएं थीं जिनकी वजह से महिलाएं परेशान होती रहीं। गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस विभाग के साथ भाजपा की केंद्रीय समिति ने भी इस पर रिपोर्ट मांगी है। मीडिया में प्रकाशित अव्यवस्थाओं की खबरों को भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी घेरा
कार्यक्रम पूरी तरह से फेल रहा और लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बीच सरकार की किरकिरी हुई। अब कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को ट्वीट करके कहा कि महिलाओं को रोकने के लिए स्टेडियम के गेट नंबर एक पर ताला लगा दिया गया! इसके बाद नाराज महिलाओं ने पत्थर उठा लिए और ताला तोड़ने की कोशिश की! लंबे समय तक आयोजन स्थल पर डर, बेचैनी और घबराहट का माहौल बना रहा! सोशल मीडिया पर फैली सूचनाओं ने परिजनों की चिंताओं को ज्यादा बढ़ा दिया! लाड़ली बहनें कब तक उपेक्षा और अपमान का शिकार होंगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed