फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore High Court said – Government should take decision on VRS of District Panchayat CEO Dindor in two days

MP Election 2023: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा-जनपद पंचायत सीईओ डिंडोर के वीआरएस पर दो दिन में फैसला ले शासन

Fri, 13 Oct 2023 03:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 13 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

पिछले विधानसभा चुनाव में भी लक्ष्मण का टिकट रतलाम ग्रामीण से तय हुआ था। तब काफी विरोध भी हुआ नामांकन दाखिल होने के पहले उनका टिकट बदल गया। कांग्रेस ने थावर भूरिया को टिकट दिया इसलिए वे नौकरी में बने रहे। 

विज्ञापन
ndore High Court said – Government should take decision on VRS of District Panchayat CEO Dindor in two days
लक्ष्मण सिंंह डिंडोर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जनपद पंचायत के सीईओ लक्ष्मण सिंह डिंडोर के वीआरएस मांगे जाने की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने दो दिन में वीआएस पर फैसला लेने के निर्देश शासन को दिए है।

विज्ञापन

डिंडोर रतलाम ग्रामीण से दावेदार है। कांग्रेस से उनका टिकट तय माना जा रहा है। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दिया था, लेकिन शासन ने उसे मंजूर नहीं किया। इसके बाद लक्ष्मण ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

विज्ञापन

वर्ष 2018 में भी मिला था टिकट

पिछले विधानसभा चुनाव में भी लक्ष्मण का टिकट रतलाम ग्रामीण से तय हुआ था। तब काफी विरोध भी हुआ। नामांकन दाखिल होने के पहले उनका टिकट बदल गया। कांग्रेस ने थावर भूरिया को टिकट दिया, इसलिए वे नौकरी में बने रहे। पिछले चुनाव में उन्होंने निर्वाचन से जुड़ा काम भी किया था। उन्हे निर्वाचन के कार्य करने पर भाजपा ने आपत्ति भी लगाई थी। इस बार वे फिर टिकट की दौड़ में है और उन्होंने हाईकोर्ट में वीआरएस के लिए याचिका लगाई थी,क्योकि सरकर ने उन्हें वीआरएस नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित हो चुके है डिंडोर

डिंडोर मनावर के जनपद पंचायत के सीईओ है। वे कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस आधार पर उन्हें पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने निलंबित कर दिया था। डिंडोर कांतिलाल भूरिया के समर्थक है और रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है। वे  लगातार कई आयोजन भी करा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed