फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: Hearing on Indore's worsening traffic in High Court, Mayor said- make a policy regarding e-rickshaw

Indore:हाईकोर्ट में इंदौर के बिगड़े ट्रैफिक पर सुनवाई, मेयर ने कहा- ई रिक्शा को लेकर बने पाॅलिसी

Tue, 22 Jul 2025 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 22 Jul 2025 08:23 PM IST
सार

कोर्ट को बताया गया कि शहर में ट्रैफिक मित्र भी यातायात व्यवस्था संभालते है और वाहन चालकों को नियमों का पालन करवाते है। ई-चालान और ट्रैफिक रेगुलेशन को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
ndore: Hearing on Indore's worsening traffic in High Court, Mayor said- make a policy regarding e-rickshaw
सुनवाई के दौरान न्याय मित्र के रुप में शामिल हुए मेयर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के बिगड़े ट्रैफिक को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिका के दौरान इंदौर के मेयर, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर शामिल हुए और उन्होंने अपना पक्ष रखा। कोर्ट ने अफसरों से पूछा कि ट्रैफिक सुधारने को लेकर क्या-क्या प्रयास हुए हैं। अफसरों ने ट्रैफिक को लेकर हुए कामों की जानकारी दी। मेयर बतौर न्याय मित्र सुनवाई में शामिल हुए और ट्रैफिक को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि इंदौर में 35 लाख की जनसंख्या है और उतने ही वाहन भी हैं। शहर मे नियम तोड़ने वालों पर ठोस कदम उठाना होंगे।

विज्ञापन

 

 महापौर भार्गव ने कहा कि ई रिक्शा के संचालन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप स्पष्ट नियम बनाए जाने की आवश्यकता भी कोर्ट के समक्ष जताई गई। मेयर ने टू-व्हीलर चालकों द्वारा नियम उल्लंघन पर जारी चालानों की वसूली के लिए उच्च न्यायालय ने सुझाव दिया कि हर साल वाहन बीमा के समय बकाया चालान वसूले जाएं।

विज्ञापन


कोर्ट को बताया गया कि शहर में ट्रैफिक मित्र भी यातायात व्यवस्था संभालते है और वाहन चालकों को नियमों का पालन करवाते है। ई-चालान और ट्रैफिक रेगुलेशन को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुनवाई के समय ही ट्रैफिक जाम

जब ट्रैफिक को लेकर सुनवाई चल रही थी। उसी वक्त कोर्ट के बाहर एमजी रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया और सैकड़ों वाहन गुत्थम-गुत्था हो गए। आधे घंटे तक एमजी रोड का ट्रैफिक बाधित हुआ। ट्रैफिक जाम दो वाहनों के टकराने की वजह से हुआ था। उधर शाम को भी श्रमिक क्षेत्र में निकली एक यात्रा के कारण यातायात बाधित रहा। विजय नगर की तरफ से पाटनीपुरा वाले वाहनों को मारुति नगर की तरफ मोड़ दिया गया। इससे सुखलिया ग्राम मार्ग सहित अन्य मार्गों पर वाहन फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed