फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   muslim to hindu conversion ghar wapsi indore news

Indore News: 14 मुस्लिम हिन्दू बने, चार की घर वापसी हुई, खजराना मंदिर में हुआ शुद्धिकरण

Thu, 18 Jul 2024 04:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 18 Jul 2024 04:45 PM IST
सार

विश्व हिन्दू परिषद ने कहा नए धर्मावलंबियों को हर संभव मदद दी जाएगी, पिछली बार कई लोगों पर शुद्धिकरण के बाद हो गए थे हमले। 
 

विज्ञापन
muslim to hindu conversion ghar wapsi indore news
खजराना मंदिर में हुआ शुद्धिकरण कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक धार्मिक समारोह में 14 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया। इसके अलावा, चार अन्य लोगों ने भी "घर वापसी" की, यानी वे पहले हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके थे, लेकिन अब उन्होंने वापस हिन्दू धर्म में लौटने का फैसला किया है। गुरुवार को हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


हिन्दू धर्म अपनाने के कारण
नए धर्मावलंबियों ने बताया कि उन्होंने कई कारणों से हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला किया। कुछ महिलाओं ने मुस्लिम समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव से परेशान होकर यह कदम उठाया। एक महिला ने कहा, मुझे बचपन से ही मंदिर जाना अच्छा लगता था। हिन्दू धर्म मुझे अच्छा लगता है। मैंने बिना किसी के दबाव के हिन्दू धर्म अपनाया है। एक अन्य महिला ने कहा, मंदिरों में महिलाओं को भी पूजा करते देख अच्छा लगता था। लेकिन मुस्लिम धर्म में महिलाओं के मस्जिद जाने पर प्रतिबंध है, यह हमें बड़ा बुरा लगता था। हिंदुओं के घर में होने वाले पूजा-पाठ देखकर हमें भी अपने घर में ऐसे ही पूजा पाठ कराने की इच्छा होती थी।
विज्ञापन


घर वापसी करने वालों का कहना
"घर वापसी" करने वालों ने कहा कि उन्होंने हिन्दू धर्म की ओर लौटने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा कि यही उनका सच्चा धर्म है। एक व्यक्ति ने कहा, मैं हमेशा से हिन्दू धर्म के प्रति आकर्षित रहा हूं। मैंने इस्लाम में कभी सहज महसूस नहीं किया। आज मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने मूल धर्म में वापस आ गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद की भूमिका
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संतोष शर्मा ने बताया कि सभी 18 लोगों का खजराना गणेश मंदिर में शुद्धिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि विहिप उन लोगों की हर संभव मदद करेगा जिन्होंने हिन्दू धर्म अपनाया है। पिछले कुछ महीनों में, कई मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपनाया है।


हैदर से हरि बनने पर हमला हुआ तो परिवार भी हिन्दू बना
कुछ समय पहले विश्व हिन्दू परिषद ने आठ लोगों का शुद्धिकरण करवाया था। तब हैदर से हरि बने शख्स को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। उसके घर पर भी पत्थरबाजी हुई थी। वह कई दिनों तक अपने घर से दूर रहा था। आज उसके परिजन ने भी हिन्दू धर्म अपनाया है। 

इन 14 लोगों को हिन्दू बनने के बाद नया नाम मिला
1. आमिना से अमृता
2. आरजू से एलिना
3. अदनान शाह से आरव 
4. तरन्नुम बी से तम्मन्ना
5. मुमताज बी से मीना 
6. अबेल मसीह से भरत 
7. अयाना से प्रशंसा
8. मुबारक शाह से मुकेश 
9. समीर से सावन 
10. सोफिया से भूमिका 
11. अफसाना से आरती 
12. मरियम से आश्रिता 
13. शाजिया हाशमी से सपना 
14. अलफीजा से आलिया

ये मुस्लिम बन गए थे अब घर वापसी हुई
1. महिमा
2. अनिता
3. अभिषेक
4.राकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed