फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Municipal Corporation is charging different amount for tap connection, MLA surrounded

Indore News: नल कनेक्शन के लिए नगर निगम वसूल रहा अलग-अलग राशि, विधायक नेे किया घेेराव

Fri, 03 Mar 2023 11:15 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Mar 2023 11:15 AM IST
सार

इंदौर में दो वार्डों से नए नल कनेक्शन के लिए अलग-अलग राशि वसूली जा रही है। इसे लेकर रहवासी नाराज है।  रहवासियों के साथ इस मामले में कांग्रेस विधायक ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
Municipal Corporation is charging different amount for tap connection, MLA surrounded
विधायक संजय शुक्ला ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के किला मैदान क्षेत्र मेें नई टंकी से नगर नगर निगम रहवासियों को नए कनेक्शन दे रहा है, लेकि एक नंबर विधानसभा क्षेत्र मेें नल कनेक्शन के लिए अलग-अलग राशि वसूलने का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक-17 में 5500 रुपये लिए जा रहे है,जबकि वार्ड-16 में 9 हजार रुपये लिए जा रहे है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शुक्रवार को किला मैदान जोन का घेेराव किया और अफसरों से कहा कि वे समान राशि वसूले।

विज्ञापन

शुक्ला ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक-16 और वार्ड क्रमांक-17 में नगर निगम रहवासियों को नया नल कनेक्शन दे रहा है। इसमें वार्ड-17 में नए नल कनेक्शन के 5500 लिए जा रहे है, जबकि वार्ड 16 में नए नए कनेक्शन के 9 हजार वसूल किए जा रहे हैं । नियम के अनुसार तो हर वार्ड में नल कनेक्शन की राशि एक समान होना चाहिए ।

विज्ञापन

यह जो गड़बड़ी हो रही है, उसे ठीक करना चाहिए। अलग-अलग राशि वसूले जाने पर लोगों में असंतोष हैै। लोगों से जबरन राशि की वसूली करने का दबाव बनाया जा रहा है। अभी हमनेें अफसरों को चेताया है, यदि नहीं माने तो फिर और उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में किला मैदान जोन के जोनल अधिकारी अवधेश जैन का कहना है कि नल कनेक्शन का जोनल कार्यालय से संबंध नहीं है। यह काम दूसरे अफसर देख रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed