फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MPPSC 2022 Result: Dewas’ Deepika Patidar Tops with 6 Girls in Top Ten

MPPSC 2022 RESULT: देवास की दीपिका पाटीदार ने मारी बाज़ी, टॉप टेन में 6 लड़कियां शामिल

Sat, 18 Jan 2025 09:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

MPPSC: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया। 456 पदों पर भर्ती में टॉप टेन में 6 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
MPPSC 2022 Result: Dewas’ Deepika Patidar Tops with 6 Girls in Top Ten
दीपिका पाटीदार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जिसमें देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। टॉप टेन में 6 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है। रैंकिंग में दीपिका के बाद आदित्य नारायण तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव शामिल हैं। आयोग के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है। इस परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवंबर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किए गए थे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/Results पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षा में कुल 456 पदों के लिए भर्ती की गई थी। आयोग ने 87-13 प्रतिशत के फॉर्मूले के तहत 394 कैंडिडेट्स का चयन किया है। इसमें 52 सीटें 13 प्रतिशत फॉर्मूले के तहत थीं और 404 सीटें 87 प्रतिशत फॉर्मूले के तहत थीं, जिनमें से 10 सीटें खाली रह गई हैं।

विज्ञापन

राज्य सेवा परीक्षा 2022 में देवास की दीपिका पाटीदार ने टॉप कर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। दीपिका जामगोद गांव की निवासी हैं और उनके पिता जनपद पंचायत सोनकच्छ में सचिव हैं। फिलहाल दीपिका इंदौर में रह रही हैं। उन्होंने अपनी बीएससी की पढ़ाई होलकर साइंस कॉलेज से और एमए की पढ़ाई जीएसीसी कॉलेज से पूरी की है। 2019 से लगातार प्रयास कर रहीं दीपिका ने इस बार सफलता हासिल कर प्रदेश के लिए मिसाल कायम की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed