{"_id":"67f6a4add44c6003c80a2bad","slug":"mp-weather-update-heatwave-in-30-districts-rain-and-hailstorm-in-chhindwara-and-pandhurna-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: मौसम की दोहरी मार, कहीं झुलसती गर्मी तो कहीं ओलों की बरसात से तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: मौसम की दोहरी मार, कहीं झुलसती गर्मी तो कहीं ओलों की बरसात से तबाही
Wed, 09 Apr 2025 10:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:17 PM IST
सार
Indore News: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। एक ओर 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी है, वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और अन्य इलाकों में बारिश और ओले गिर रहे हैं। भोपाल, रतलाम और शिवपुरी में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
कड़ी धूप से बचने का प्रयास करती बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है, जहां एक ओर तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को जबलपुर और ग्वालियर समेत 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। गर्मी के कारण भोपाल, रतलाम और शिवपुरी में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। उधर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में दोपहर बाद तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। हवा इतनी तेज चली कि कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। भोपाल में दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे, इसके बाद तेज धूप निकली। जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने आदेश जारी किए हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद आठवीं तक के स्कूल नहीं चलेंगे। शिवपुरी में सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, जबकि रतलाम में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल खुलेंगे।
Indore इंदौर के ट्रैफिक थाने में लगी आग, जब्त किए 100 से ज्यादा वाहन जलकर खाक
11 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी है कि इस समय पश्चिमी राजस्थान से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक एक टर्फ एक्टिव है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव भी देखा जा रहा है। इन कारणों से प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी है, लेकिन 11 और 12 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन दिनों कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। जिन जिलों में मौसम बदलने की उम्मीद है, उनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कुल 30 जिले शामिल हैं। बुधवार को भी मौसम के दो रूप देखने को मिले। एक ओर तेज गर्मी और दूसरी ओर बारिश। छिंदवाड़ा, बैतूल, डिंडौरी और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ पानी गिरा। गुना में तापमान 42.3 डिग्री, रतलाम 44.2 और नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री, धार में 42.7 डिग्री, सागर में 42.0 डिग्री, भोपाल में 41.0 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान भी बढ़ा है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि
मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला। छिंदवाड़ा में दोपहर के समय तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी तो कुछ में तेज बारिश हुई। जिले के सिंगोड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक पेड़ सड़क पर गिर गया। पांढुर्णा और सिवनी में ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। बालाघाट और डिंडौरी में गरज के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, मंडला, छिंदवाड़ा, अमरकंटक (अनूपपुर), नरसिंहपुर, बैतूल, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, गुना, मंदसौर और सागर जिलों में शाम के समय आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है।
गर्मी का कहर और मौसम विभाग की चेतावनी
आईएमडी भोपाल के अनुसार, धार में दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी। अशोकनगर, गुना, रतलाम, मंदसौर और नीमच में हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, उज्जैन और आगर-मालवा जिलों में लू का यलो अलर्ट है। 10 अप्रैल को रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, जबलपुर और मंडला में भी लू का असर बने रहने की संभावना है।