फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mp Weather News bhopal indore gwalior jabalpur

Mp Weather News: मप्र के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

Sun, 04 Feb 2024 10:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 04 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

mp weather updates : प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

विज्ञापन
Mp Weather News bhopal indore gwalior jabalpur
मौसम - फोटो : self

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। रीवा, मउगंज, सीधी और पन्ना में हल्का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल और सागर संभागों के जिलों में काफी बढ़े। ग्वालियर संभाग के जिलों में विशेषरूप बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, नर्मदापुरम ओर रीवा संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, गुना और अशोकनगर जिलो में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं निवाड़ी, शिवपुरी और मुरैना जिलों में भी तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और श्योपुरकलां जिलों के लिए ओलावृष्टि की संभावना भी बताई गई है। 
विज्ञापन


इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
रीवा संभाग के जिलों में पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम् उज्जैन, अगरमालवा, नीमच गुना अशोकनगर और मंदसौर जिलों में बारिश एवं बिजली गिरने की संभावना है। वहीं निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर दतिया और भिंड जिलों में भी कुछ स्थान पर बारिश की संभावना बताई गई है। मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में अधिकांश जगह पर बारिश की संभावना है। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed