फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Pharma College Principal Vimukta Sharma Dies By Putting Petrol in Madhya Pradesh

MP News: इंदौर में पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की मौत, सुबह चार बजे तोड़ा दम

Sat, 25 Feb 2023 08:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 08:24 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में इंदौर जिले के बीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गईं। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। जिंदगी और मौत के बीच पांच दिन चले द्वंद के बाद आज तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन
Indore News: Pharma College Principal Vimukta Sharma Dies By Putting Petrol in Madhya Pradesh
आरोपी युवक और प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के बीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गईं। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। विमुक्ता शर्मा ने शनिवार तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव पर कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी। पुलिस ने आपराधिक मामलों की जानकारी सहित रासुका का प्रस्ताव भेजा था। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) शशिकांत कनकने के मुताबिक, विजयश्री नगर कालनी नगर निवासी आशुतोष पुत्र संतोष श्रीवास्तव को शुक्रवार दोपहर जिला कोर्ट (महू) पेश कर शनिवार तक रिमांड पर लिया गया। अफसरों ने आरोपित से पूछताछ की और दोपहर को घटना स्थल पर ले गए। घटना का नाट्यरुपांतरण करवाया और लाइटर, बाइक और वो बालटी जप्त कर ली, जिससे आशुतोष ने विमुक्ता पर पेट्रोल डाला था।
विज्ञापन


टीआई आरएनएस भदौरिया दोपहर को आरोपित को खंडवा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर भी ले गए, जहां से बाइक में पेट्रोल भरवाया था। कर्मचारियों ने उसके आने की पुष्टि की और आरोपित के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए। इसके बाद उस दुकान पर पहुंचे, जहां से 50 रुपये की बालटी खरीदी थी। पुलिस ने गवाहों के कोर्ट के समक्ष धारा-164 के तहत कथन करवाए हैं। शनिवार को पुलिस आरोपित को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोपहर को विधायक रमेश मैंदोला, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन अध्यक्ष संदीप जोशी, पार्षद मनोज मिश्रा चोइथराम अस्पताल में भर्ती प्राचार्य विमुक्ता के स्वजन से मुलाकात की। आईजी राकेश गुप्ता से बात कर कहा कि मामले को चिन्हित अपराधों में शामिल कर आरोपित को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed