फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Indore MP Shankar Lalwani spoke at Istanbul World Climate Parliament

MP News: इस्तांबुल वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में बोले इंदौर सांसद, जलवायु परिवर्तन पर भारत ने दिखाई नई राह

Sat, 09 Nov 2024 10:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 10:14 PM IST
सार

तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट के ग्रीन इन्वेस्टमेंट डायलॉग में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने भारत की जलवायु परिवर्तन पर मजबूत प्रतिबद्धता को विश्व मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य साझा किया।

विज्ञापन
MP News: Indore MP Shankar Lalwani spoke at Istanbul World Climate Parliament
वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुर्की के इस्तांबुल में वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट की ओर से आयोजित ग्रीन इन्वेस्टमेंट डायलॉग में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने जलवायु परिवर्तन पर दमदार तरीके से भारत का पक्ष रखा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जलवायु परिवर्तन को लेकर विश्व को एक नई राह दिखाई है। 140 करोड़ की आबादी वाला भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन पर सबसे अधिक काम कर रहा है। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला भारत बनाने का लक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण है और मोदी है, तो मुमकिन है। 
विज्ञापन


वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट की ओर से आयोजित ये कार्यक्रम तुर्की के इस्तांबुल शहर में हो रहा है। इसमें 42 देश के 80 से ज्यादा सांसद हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में छतों पर 80 मेगावॉट बिजली रोज बन रही
सांसद लालवानी ने भारत द्वारा जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इंदौर में छतों पर बनाई जा रही बिजली के बारे में विस्तार से चर्चा की। सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर में 80 मेगावॉट बिजली प्रतिदिन छतों से बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए भारत के प्रयासों और इंदौर के ग्रीन एनर्जी के कार्यों की सराहना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed