फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Amit Shah in Indore: Tree Plantation Campaign Madhya Pradesh, Called Lung Of The Country

MP News: इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में बोले शाह, मध्यप्रदेश देश का फेफड़ा, इससे ऑक्सीजन मिलती है

Sun, 14 Jul 2024 02:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Jul 2024 02:51 PM IST
सार

Indore Tree Plantation in MP: प्रधानमंत्री मोदी की पहल 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लागार विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मां के नाम पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
Amit Shah in Indore: Tree Plantation Campaign Madhya Pradesh, Called Lung Of The Country
इंदौर रेवती रेंज में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार को एक साथ 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड केंदीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बना। इस मौके पर बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह में मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सहभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। इंदौर स्मार्ट, मेट्रो सिटी बन चुका है। अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। मंत्री शाह ने कहा कि ये अभियान सरकारी समारोह नहीं है। समाज इस अभियान से जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' के नारे को देशवासियों से जन आंदोलन बना दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

Amit Shah in Indore: Tree Plantation Campaign Madhya Pradesh, Called Lung Of The Country
पौधरोपण करते केंद्रीय मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

मंत्री शाह ने कहा कि पर्यावरण की चिंता विश्व को है। ओजन लेयर में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं। मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा है। यह देश को ऑक्सीजन देता है। इस प्रदेश में 30 परसेंट वन क्षेत्र है। पूरे देश का 12 परसेंट ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है।



मंत्री शाह ने कहा कि मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया हूं। इस प्रदेश की जनता ने 29 सीटें मोदी जी की झोली में डाली हैं। प्रदेश की मोहन सरकार अच्छे काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की हैं।
 



सीएम बोले- मालवा का पुराना स्वरूप वापस लाना है
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो करता है अलग हटके करता है, इसलिए इंदौर की देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मालवा के लिए कहावत थी कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर, लेकिन काल के प्रवाह में मालवा से पेड़ कम होते गए। अब इंदौर ने मालवा का पुराना स्वरूप लौटने का ठाना है। पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।



इंदौर ग्रीन सिटी के रूप में उभरेगा
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का इंदौर ने अख्तियार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा किया। अब इंदौर ग्रीन सिटी के रूप में उभरेगा। हम साल 51 लाख पेड़ इंदौर में  लगाएंगे। इंदौर ग्रीन कवरेज में 17वें नम्बर पर है। पांच साल में पहले नंबर पर होंगे।

जनभागीदारी से बने विश्व रिकार्ड
मेयर ने कहा कि इंदौर ने जनभागीदारी से एक साथ 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड तय होगा। इस शहर ने प्रधानमंत्री के आग्रह पर इंदौर को सबसे साफ शहर बनाया है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर क्लीन सिटी था। अब ग्रीन सिटी बनेगा।

पितृ पर्वत पर भी लगाया पौधा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह पौने 12 बजे विशेष विमान से इंदौर आए। वे पहले पितृ पर्वत गए। वहां उन्होंने एक पौधा लगाया। इसके बाद मंत्री शाह रेवती रेंज पहुंचे।

पौधरोपण के लिए बनाए गए जोन
टेकरी पर 9 जोन बनाए गए। उसमें कुल 98 सब जोन में 11 लाख पौधे लगाए गए। अलग-अलग समाजों ने इन सब जोनों में पांच से लेकर दस हजार पौधे लगाए।

60 करोड़ से ज्यादा के पौधे लगे 
इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने के अभियान के लिए प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ दिए है, जबकि 25 करोड़ के पौधे विभिन्न समाज, खेल, धार्मिक और अन्य संगठन, संस्थान और कंपनियां लगा रही हैं। अन्य विभाग ने भी दस करोड़ से ज्यादा के पौधे खरीद कर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed