फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 result: BJP candidate Mendaula from Indore 2 has the biggest victory in the state, focus on s

MP Election 2023 result: इंदौर दो से भाजपा उम्मीदवार मेंदौला की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत, गौर दूसरे क्रम पर

Sun, 03 Dec 2023 10:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Dec 2023 10:06 PM IST
सार

इस बार सबसे ज्यादा वोटों के दूसरे क्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर रही। उन्होंने कांग्रेस के रविंद्र साहू को 1,06668 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तगड़ी लीड लेकर चुनाव जीते।

विज्ञापन
MP Election 2023 result: BJP candidate Mendaula from Indore 2 has the biggest victory in the state, focus on s
मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से मेंदौला जीते। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की दो नंबर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रमेश मेंदौला ने प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है। उन्हें कुल 1 लाख 7 हजार 47 वोट की बढ़त लेकर कांग्रेस के चिंटू चौकसे को हराया है। इंदौर जिले की 9 सीटों में इस बार सबसे कम वोटिंग 67.45 दो नंबर में हुई थी। इसके बावजूद सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बना।

विज्ञापन


इससे पहले मेंदौला ने वर्ष 2013 में प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई थी। तब उन्हें 91241 की लीड़ मिली थी। वर्ष 2008 में सुरेश सेठ को मेंदौला ने 39 हजार 937 वोटों की बढ़त से हराया था। वर्ष 2018 में 71 हजार 11वोटों से चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

इस बार सबसे ज्यादा वोटों के दूसरे क्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर रही। उन्होंने कांग्रेस के रविंद्र साहू को 1,06668 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तगड़ी लीड लेकर चुनाव जीते। उन्हें इस बार 1,04974 वोटों की लीड़ मिली। मेंदोला ने इस चुनाव में पहले राउंड में ही पांच हजार वोटों की बढ़त ली थी और फिर अंतिम राउंड तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed