{"_id":"6543afb4a2a9a6a1db0039f7","slug":"mp-election-2023-gaurav-randive-surjeet-singh-chadha-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे को भेजा मानहानि का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे को भेजा मानहानि का नोटिस
Thu, 02 Nov 2023 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:48 PM IST
सार
भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा था कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा उनसे भाजपा में आने के लिए संपर्क कर रहे थे।
विज्ञापन
इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियों के बीच नेताओं की बयानबाजी भी चर्चा की विषय बनती जा रही है। बुधवार को भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सुरजीत सिंह चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे तीन महीने पहले भाजपा में शामिल होने के लिए मेरे पास आए थे। इस बयान पर इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को मानहानि का नोटिस दिया है। बता दें कि इंदौर प्रेस क्लब में यह कार्यक्रम हुआ था। रणदिवे के इस बयान पर पलटवार करते हुए चड्ढा ने कहा था कि साबित करो वरना मैं आपको मानहानि का नोटिस दूंगा। आज उन्होंने मानहानि का नोटिस दे दिया है।
क्या हुआ था विवाद
रणदिवे और चड्ढा के बीच बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित आमने-सामने कार्यक्रम में कई मुद्दों पर तीखी तकरार हुई थी। रणदिवे ने कहा था कि सुरजीत भाजपा में आने के लिए संपर्क कर रहे थे। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा था कि मैं चुनाव लड़कर यहां तक पहुंचा हूं। आप मुझ पर ये बहुत गलत आरोप लगा रहे हैं। मैं मानहानि का केस करूंगा। अगर आप इस का प्रमाण दे देंगे तो मैं आज ही राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
गौरव खुद कांग्रेस से भाजपा में आए
सुरजीत ने गौरव को कहा था कि आपके पास मेरा नंबर भी नहीं होगा। मैं दावा कर रहा हूं कि आपने खुद ने कहा था कि मुझे कांग्रेस में ले लो। बता दें कि सुरजीत सिंह चड्ढा ने गौरव रणदीवे को लेकर कहा था कि आप कांग्रेसी विचारधारा के हैं। इसके पहले आप एनएसयूआई में भी काम कर चुके हैं। उसके बाद अपने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।