फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Former MLA Ashwin Joshi said - Supporters are insisting to contest elections as independent,

MP Election 2023: पूर्व विधायक अश्विन जोशी बोले- समर्थक निर्दलीय चुनाव लड़ने का कर रहे आग्रह, विचार करुंगा

Mon, 23 Oct 2023 08:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Oct 2023 08:56 PM IST
सार

कांग्रेस 25 सालों से तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जोशी परिवार  को टिकट देती आ रही है। लगातार पांच बार कांग्रेस ने अश्विन जोशी को टिकट दिया। तीन बार वे विधायक भी रहे।  इस बार कांग्रेस ने उनके चचेरे भाई  पिंटू जोशी को टिकट दिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Former MLA Ashwin Joshi said - Supporters are insisting to contest elections as independent,
पूर्व विधायक जोशी की समर्थकों के साथ बैठक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे है। सोमवार को उनके कार्यालय में 50 से ज्याद समर्थक जोशी से मिले और निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग कर की। समर्थक इस बार से नाराज है कि जब इंदौर में सत्यनाराण पटेल को हारने के बाद टिकट दे दिया गया तो फिर जोशी का टिकट आखिर किस मापदंड के तहत काटा गया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कई टिकट उम्मीदवारों को दिए, जो पिछला चुनाव दस हजार वोटों से हारे थे,जबकि जोशी की हार का अंतर छह हजार था। पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि समर्थक उनके पास आए थे और निर्दलीय  चुनाव लड़ने के लिए दबाव बना रहे है, उनकी मांग पर फैसला ले लूंगा। मंगलवार को समर्थकों से मिलूंगा। इमली बाजार कार्यालय पर हुई बैठक में पार्षद अंसाफ अंसारी, पूर्व पार्षद मुमताज खान, रश्मि वर्मा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेंद्र सलूजा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने चचेरे भाई को दिया टिकट

कांग्रेस 25 सालों से तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जोशी परिवार के सदस्य को टिकट देती आ रही है। लगातार पांच बार कांग्रेस ने अश्विन जोशी को टिकट दिया। तीन बार वे विधायक भी रहे। इस बार कांग्रेस ने उनके चाचा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी को टिकट दिया है। वे भी कह चुके है कि परिवार का मामला है। मैं उनके पैर पकड़ लूंगा, हाथ जोड़कर मना लूंगा, हालांकि जोशी को मनाने की कवायद अभी कांग्रेस के वरिष्ठों ने नहीं की है और अश्विन जोशी की उनके समर्थकों के साथ हुई बैठक में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है।

बागड़ी समर्थक पहुंचे भोपाल

तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अरविंद बागड़ी भी दावेदार थे। टिकट कटने के बाद वे भी अपने समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे और कमल नाथ से मिले। समर्थकों ने नाथ से कहा कि बागड़ी को टिकट मिलना चाहिए था। नाथ ने कहा कि राजनीति में बहुत से अवसर आते रहेंगे औरर तब योग्य कार्यकर्ता को बगैर बोले पार्टी जिम्मेदारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed