फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Congress leaders went to convince the contenders who were angry over being denied tickets, a

MP Election 2023: टिकट कटने से नाराज दावेदारों को मनाने गए कांग्रेस नेता, करा रहे सुलह

Thu, 26 Oct 2023 02:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 26 Oct 2023 02:05 PM IST
सार

इंदौर जिले की सीटों पर कांग्रेस के कई दावेदार टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने टिकट घोषित कर दिए। महू और चार नंबर विधानसभा सीट पर इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए और समर्थकों ने जमकर विरोध भी जताया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress leaders went to convince the contenders who were angry over being denied tickets, a
कांग्रेस प्रत्याशी मांधवानी और दावेदार अक्षय के बीच सुलह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

टिकट कटने से नाराज दावेदारों की नाराजगी दूर करने का सिलसिला कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों में भेज रहे हैं, जो टिकट कटने से नाराज नेतागणों से मिलकर सुलह का रास्ता तैयार कर रहे हैं। इंदौर में संगठन मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर, सह संगठन प्रभारी कुलदीप इंदौरा सक्रिय हो गए हैं। वे उन दावेदारों के घर जा रहे हैं, जिनके टिकट कट गए हैं। उनसे मुलाकात कर चुनाव में काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


इंदौर जिले की सीटों पर कांग्रेस के कई दावेदार टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने टिकट घोषित कर दिए। महू और चार नंबर विधानसभा सीट पर इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए और समर्थकों ने जमकर विरोध भी जताया। इंदौर की चार नंबर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने राजा मंधवानी को टिकट दिया है, जबकि अक्षय बम भी दावेदार थे। उनके समर्थकों ने गांधी भवन पर प्रदर्शन किया और पुतले भी जलाए थे। इसके बाद कांग्रेस के महामंत्री शेखर ने दशहरा मिलन समारोह के जरिए दोनों को एक साथ भोज पर बुलाया और सुलह कराई। देपालपुर के दावेदार मोती सिंह पटेल से भी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने फोन पर चर्चा की और चुनाव में जुटने को कहा।
विज्ञापन


जोशी परिवार में भी सुलह की कवायद
तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रहे महेश जोशी के पुत्र पिंटू जोशी को टिकट दिया है, जबकि सर्वे में पूर्व विधायक अश्विन जोशी का भी नाम था। टिकट कटने से वे भी नाराज हैं और पिछले दिनों उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठक भी की। कुछ नेता दोनों भाइयों के बीच सुलह कराने में जुटे हैं। अभी अश्विन की नाराजगी पूरी तरह दूर नहीं हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed