MP Election 2023:पूड़ी तलते नजर आए भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय
सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विजयवर्गीय को समाज अध्यक्ष नरेंद्र राठौर भोजनशाला दिखाने के लिए लेकर गए थे। वहां हलवाई कढ़ाई में पुड़िया तलता नजर आया। उसे देख विजयवर्गीय खुद को रोक नही सके और पूड़ी तलने बैठ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालवा निमाड़ की सीटों पर हेलीकाप्टरों से चुनावी दौरे करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का शुक्रवार को एक समाज के कार्यक्रम में अलग अंदाज दिखा। वे बड़े से कड़ाव में पूड़ी तलते नजर आए। पूड़ी को तलने के बाद वे झारे से पुडि़यां भी निकलते रहे और फिर समाज के दूसरों लोगों ने पुडि़यों को पंगत में परोसा।
मतदाताओं की नजरों में चढ़ने के लिए उम्मीदवार अलग-अलग कार्य करते नजर आ रहे हैं। अब भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। दरअसल बलाई समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विजयवर्गीय समाजजनों के लिए पुड़िया तलते नजर आए।
राजा बली के वंशज बलाई समाज का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रखा गया, जिसमें विजयवर्गीय और उनकी पत्नी आशा विजयवर्गीय शामिल हुए। क्षेत्र क्रमांक 1 के नगीन नगर स्थित पटेल धर्मशाला में बलाई समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
सम्मेलन में भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी। सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे विजयवर्गीय को समाज अध्यक्ष नरेंद्र राठौर भोजनशाला दिखाने के लिए लेकर गए थे। वहां हलवाई कढ़ाई में पुड़िया तलता नजर आया।
उसे देख विजयवर्गीय खुद को रोक नही सके और पूड़ी तलने बैठ गए। उन्होंने कई सारी पुड़िया तलकर समाज जनों को खिला भी डाली। इस दौरान भाजपा नेता हरिनारायण यादव सूरज केरो, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, संदीप दुबे, दीपक जैन टीनू, आदि मौजूद थे।
