फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mother son relation crime case in indore

Indore News: कलयुगी बेटे ने मां के शव के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने पुलिस को सौंपा वीडियो

Mon, 04 Dec 2023 08:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 04 Dec 2023 08:10 PM IST
सार

इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना से पुलिस भी चौंकी, बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
mother son relation crime case in indore
पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी बेटे ने रिश्तों को तार तार कर अपनी मां के शव के साथ दुष्कर्म किया। जब लोगों ने उसे यह हरकत करते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को इस घटना का वीडियो भी मिला है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 
विज्ञापन


पलासिया थाना प्रभारी जगदीश जमरे ने बताया कि देर रात एक महिला का शव पलासिया इलाके के विनोबा नगर में मिलने की जानकारी मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका बेटा वहीं पर बैठा था। पुलिस ने पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बेटे को पकड़ा। डॉक्टर ने जब मृत महिला के साथ दुष्कर्म की बात कही तो पुलिस चौंक गई। इलाके में जब छानबीन की गई तो कुछ लोगों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सौंपा वीडियो 
स्कीम नंबर 78 में मां और बेटा एक रिश्तेदार के यहां रहते थे। कुछ दिन के बाद लसूड़िया क्षेत्र में ही दोनों ने एक जगह किराए से कमरा ले लिया। कुछ दिन पहले मां की तबीयत खराब हुई तो बेटा उसे इलाज के लिए रिक्शा से अस्पताल ले जा रहा था। रास्ते में जैसे ही मां की मौत हुई तो उसने रिक्शा वाले को बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में गिरिराज मायादेवी होस्टल के पास रुकवा दिया। एक गली में उसने शव उतारकर रिक्शा वाले को रवाना कर दिया। इसके बाद वह मां के शव के साथ हरकत करने लगा। लोगों ने उसे देखा तो तुरंत वहां से भगाया। जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में लोगों ने पुलिस को वीडियो भी दिया जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस बता रही है कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed