फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   More than 18 inches of rain in July after ten years, in 2013 there was 22 inches of rain

Indore: दस साल बाद जुलाई मेें 18 इंच से ज्यादा बारिश,2013 में हुई थी 22 इंच बारिश

Tue, 01 Aug 2023 12:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 01 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

31 दिनों में 27 दिनों तक बारिश का कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई, हालांकि एक दिन में सर्वाधिक बारिश ज्यादा नहीं हुई। सिर्फ एक ही दिन पौने तीन इंच पानी 24 घंटे में गिरा था।

विज्ञापन
More than 18 inches of rain in July after ten years, in 2013 there was 22 inches of rain
इंदौर में जुलाई में 18 इंच पानी बरसा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मानसून देरी से आ ने के बावजूद इस बार जुलाई में अच्छी बारिश हुई है। इस बार जुलाई माह में 18 इंच पानी बरसा ।इससे पहले 2013 मेें 22 इंच बारिश जुलाई में हुई थी। दस साल में दूसरी बार शहर मेें इतना पानी बरसा है। जुलाई मेें धूप भी कम ही निकली। 31 दिनों में 27 दिनों तक बारिश का कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई, हालांकि एक दिन में सर्वाधिक बारिश ज्यादा नहीं हुई। सिर्फ एक ही दिन पौने तीन इंच पानी 24 घंटे में गिरा था।

विज्ञापन


2013 के बाद 2015 में 15 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। बीते दस सालों में सबसे कम इंच बारिश 2021 में हुई थी। तब जुलाई में सिर्फ 7 इंच पानी ही बरसा था। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त माह में भी अच्छी बारिश होगी। 5 अगस्त के बाद तेज बारिश का दौर चलेगा। बारिश के सीजन में इंदौर में 40 इंच तक बारिश होती है। अभी आधा कोटा पूरा हो चुका हैै।

विज्ञापन

जुलाई में 10 साल पहले बरसा था 22 इंच पानी

जुलाई माह में औसत वर्षा 313. 5 मिलीमीटर है। जुलाई माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1973 का है उस वर्ष माह में 773. 8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। जुलाई माह में 24 घंटो में सर्वाधिक 10 अगस्त 1981 का जब 212. 6 मिलीमीटर यानि ( 8. 37 इंच ) रिकॉर्ड दर्ज की गई थी। इससे पहले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 293. 4 मिली मीटर ( 11. 56 इंच ) 27 जुलाई 1913 में दर्ज की गई थी। वर्ष 2013 में जुलाई माह में 563. 88 मिलीमीटर यानि 22. 2 इंच वर्षा रिकॉर्ड दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed