फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   More than 100 industrialists including Adani Tata will come to Indore's Global Summit

Indore News: इंदौर की ग्लोबल समिट में आएंगे अडानी, टाटा सहित 100 से ज्यादा उद्योगपति

Mon, 26 Dec 2022 10:44 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

इस बार समिट के लिए कुमार मंगलम बिड़ला, प्रणव अडानी, नोएल एन टाटा,नादिरा गोदरेज, संजीव बजाज सहित कई बड़े उद्योग घरानों की सहमति मिल चुकी है। समिट के दौरान अलग-अलग सेक्टरों के प्रेंजेटेशन होंगे। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टर की पॉलिसी में हुए बदलाव औद्योगिक क्षेत्रों के लैंड बैंक की जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
More than 100 industrialists including Adani Tata will come to Indore's Global Summit
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी। जिसमें अंबानी, अडानी सहित 100 उद्योगपति शामिल होंगे। अभी तक 65 से ज्यादा उद्योगपतियों ने सहमति दी है। इसके अलावा विदेशों से भी कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिट में प्रदेश के साथ इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में भी निवेश की काफी संभावना रहेगी। छह साल पहले हुई समिट में इंदौर में दस से ज्यादा आईटी कंपनियों को प्रदेश सरकार ने इंदौर के दो आईटी पार्क में जमीन दी थी।

विज्ञापन


इस बार समिट के लिए कुमार मंगलम बिड़ला, प्रणव अडानी, नोएल एन टाटा,नादिरा गोदरेज, संजीव बजाज सहित कई बड़े उद्योग घरानों की सहमति मिल चुकी है। समिट के दौरान अलग-अलग सेक्टरों के प्रेंजेटेशन होंगे। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टर की पॉलिसी में हुए बदलाव औद्योगिक क्षेत्रों के लैंड बैंक की जानकारी भी दी जाएगी। समिट इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी।
विज्ञापन


स्टार्टअप और आईटी कंपनियों को न्यौता
समिट में इंदौर के 50 से ज्यादा स्टार्टअप और आईटी कंपनियों को न्यौता दिया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा स्टार्टअप इंदौर में संचालित हो रहे है। इसकी संख्या दो हजार से ज्यादा है। इंदौर में दो सालों में 30 से ज्यादा स्टार्टअप को डेढ़ हजार करोड़ की फंडिंग मिली है। इंदौर विकास प्राधिकरण सुपर कारिडोर पर तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से स्टार्टअप पार्क भी बना रहा है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के ईडी रोहन सक्सेना के अनुसार समिट के लिए 65 से बड़े उद्योपतियों की सहमति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन उद्योगपतियों से मिलेंगे और प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े आयोजनों पर कोराना का साया
शहर में आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन के बाद इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसमें विदेश से आने वालों की तादाद भी ज्यादा है। इसके अलावा फरवरी के पहले सप्ताह में खेलो इंडिया स्पर्धा की मेजबानी भी इंदौर करेगा। विदेशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इन आयोजनों पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है। प्रदेश सरकार भी आयोजनों में कोडिव प्रोटोकॉल के साथ कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed