फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Monalisa Viral: Who is the person who danced with Monalisa and made her wear the necklace? know

Monalisa Viral: मोनालिसा के साथ डांस कर हार पहनाने वाला शख्स आखिर है कौन? जानें

Sat, 22 Feb 2025 01:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

बाॅबी एक बड़ी होटल का भी मालिक है और अक्सर अपने शोरुम के इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों को बुलाता रहता है। बाॅबी ने अपने इवेंट में मोनालिसा को आने का न्यौता दिया था।

विज्ञापन
Monalisa Viral: Who is the person who danced with Monalisa and made her wear the necklace? know
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई इंदौर के समीप महेश्वर नगर की मोनालिसा इन दिनों केरल में एक फिल्म की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में एक ज्वेलरी शोरुम के इवेंट का हिस्सा बनी मोनालिसा के साथ काला चश्मा और सफेद टी शर्ट और लुंगी पहने एक शख्स नजर आया। मोनालिसा को हार पहनाने और उसके साथ डांस करने वाले इस शख्स के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे है।

विज्ञापन

 

केरल का यह कारोबारी भी विवादों से जुड़ा है और एक अभिनेत्री का पीछा करने के मामले में जेल की हवा खा चुका है। उसके साथ इस तरह मोनालिसा का डांस करने भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

इस कारोबारी का नाम है बाॅबी चेम्मनूर। इसका केरल में ज्वेलरी शोरुम है। बाॅबी एक बड़ी होटल का भी मालिक है और अक्सर अपने शोरुम के इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों को बुलाता रहता है। बाॅबी ने अपने इवेंट में मोनालिसा को आने का न्यौता दिया था। मोनालिसा की दादी के अनुसार इस इवेंट के लिए मोनालिसा को दो लाख रुपये मिले और एक सोने की चेन भी गिफ्ट में दी गई। जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाॅबी के खिलाफ हाल ही में मलयालम फिल्म एक्ट्रेस हनी रोज ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बाॅबी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हनी के साथ अश्लील व्यवहार किया था और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें कही थी। इसके बाद पुलिस ने आठ जनवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में केरल हाईकोट ने उसे जमानत दे दी थी।

मिश्रा पर लगे आरोप

मोनालिसा को फिल्म में कास्ट करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा पर उनकी पिछली फिल्म के प्रोड्यूसर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने आरोप लगाए है। उन्होंने कहा था कि सनोज फ्राॅड है। उन्होंने कोई फिल्म नहीं बनाई। सनोज ने भोलेभाले आदिवासी परिवार की मासूमियत का फायदा उठाया है। वे कोई फिल्म नहीं बनाने वाले है। उधर इस मामले में सनोज ने वसीम सहित पांच लोगों के खिलाफ मुबंई के पुलिस थाने में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed