फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mhow police station attack tribal issue young girl died

आदिवासी युवती की मौत के बाद थाने पर पथराव: कई पुलिसकर्मी घायल, आत्मरक्षा में पुलिस ने की फायरिंग

Wed, 15 Mar 2023 11:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

महू में बवाल, हालात को काबू में करने के लिए इंदौर से भी अधिकारी पहुंचे
 

विज्ञापन
mhow police station attack tribal issue young girl died
MHOW - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती की मौत के बाद बवाल हो गया। युवती की मौत के बाद परिजन ने बुधवार शाम डोंगरगांव चौकी के सामने युवती का शव रखकर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि इसमें जयस के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव कर पुलिस की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और हवाई फायर किए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। बवाल में छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने वापस लौटकर गोफन से हमला किया
पुलिस की टीम प्रदर्शन करने वालों को करीब एक किमी तक खदेड़ कर वापस आई और लगा कि मामला थम गया। कुछ देर के बाद प्रदर्शन करने वाले लौटे और पुलिस पर गोफन से हमला किया। खबर है कि इसके बाद पुलिस ने भी सामने से फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया दबंगों का साथ देने का आरोप
धामनोद क्षेत्र में रहने वाली युवती की बडगोंदा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन का कहना है युवती की मौत एक दबंग युवक की प्रताडऩा से हुई है और पुलिस दबंगों के साथ मिली है। परिजन का कहना है कि पुलिस पूरे मामले को दबा रही है और उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मियों का कहना है कि युवती की मौत करंट लगने से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार थानों का पुलिस बल तैनात
हालात को काबू करने के लिए महू, बडगोंदा सहित चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। इसके साथ इंदौर से भी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एएसपी शशिकांत कनकने, एसडीएम अक्षत जैन, तहसीलदार अभिषेक शर्मा समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर हैं। जाम की वजह से मुख्य मार्गों पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ दिया है। मौके पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद हैं। शांति व्यवस्था बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed